जिस कोविड मरीज को ढूंढ़ने के लिए एसएसपी-डीएम को लिखा पत्र, वो आइसोलेशन वार्ड के नीचे तोड़ चुका था दम
एसकेएमसीएच के कोरोना वार्ड में एक बेहद लापरवाही का मामला सामने आया है। सकरा के एक वृद्ध कोविड मरीज को 26 जुलाई को बेड नंबर- 9 पर भर्ती किया गया था। 27 जुलाई को वह बेड से लापता हो गया। इसके बाद अधीक्षक ने अहियापुर थाने में मरीज के लापता होने की एफआईआर दर्ज करने को लिखा। यही नहीं, एसएसपी और डीएम को भी लिखा। हैरत की बात यह कि कथित लापता वृद्ध का शव 27 जुलाई को आइसोलेशन वार्ड के नीचे ही मिला। इसका खुलासा बुधवार को वृद्ध के परिजनों के अस्पताल पहुंचने पर हुआ। उन्होंने पूछा कि उनका भर्ती मरीज बेड से कहां गया।
इसके बाद अधीक्षक ने मॉर्चरी के डीप फ्रिजर में रखे एक शव की पहचान करने को कहा। वह उनके मरीज की ही डेडबॉडी थी। परिजनों को शव बैग में लपेटकर सौंप दिया गया। कर्मचारियों की सूचना पर अस्पताल प्रबंधन ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर शव को अस्पताल के डीप फ्रीजर में रखवा दिया। नियमानुसार 72 घंटे तक लावारिस शव को रखने का प्रावधान है। इस बीच बुधवार को वृद्ध के परिजन हालचाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। लेकिन, वार्ड में मरीज के नहीं होने की जानकारी मिलने पर अधीक्षक से पूछा। फिर खुलासा हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/letter-written-to-ssp-dm-to-find-the-kovid-patient-he-had-broken-down-under-isolation-ward-127566252.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/_1596066190.jpg
0 Response to "जिस कोविड मरीज को ढूंढ़ने के लिए एसएसपी-डीएम को लिखा पत्र, वो आइसोलेशन वार्ड के नीचे तोड़ चुका था दम"
Post a Comment