जिले में कोरोना संक्रमण से सातवीं मौत एक दिन में सर्वाधिक 254 पॉजिटिव मिले
कटिहार में बुधवार को कोरोना संक्रमण से सातवीं मौत हो गई है। उधर एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 254 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस विस्फोटक आंकड़े के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 1155 हो गई है। 254 रिपोर्ट में रैपिड किट से 200 और आईसीएमआर रिपोर्ट के अनुसार 54 नए संक्रमित पाए गए। बुधवार को कोरोना संक्रमण से जो सातवीं मौत हुई वह कटिहार शहर के विनोदपुर निवासी सुरेश श्रीवास्तव (78 वर्ष) है। जिसका इलाज मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। ये पहले से ही उच्च रक्तचाप, डायबिटीज और हृदयरोग से ग्रसित थे। 24 जुलाई को वे पॉजिटिव पाए गए थे। स्थिति बिगड़ने पर 26 जुलाई को उसे सदर अस्पताल के द्वारा मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार को इनकी मौत हो गई। इनके घर में छह लोग और पॉजिटिव मिले हैं।
इससे पहले भी 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। कटिहार में पहला कोरोना संक्रमित मो. शौकत (57 वर्ष) की मौत 3 जून 2020 को हुई थी। जिसे कैंसर था। शौकत मुंबई से आए थे। दूसरा कोरोना संक्रमित नवीन कुमार झा (42 वर्ष) की मौत 10 जून 2020 को हुई थी। जो दिल्ली से आए थे। वहीं तीसरे कोरोना संक्रमित मो. मेज्जुद्दीन (44 वर्ष) की मौत 15 जून 2020 को हुई थी। चौथा संक्रमित गोपाल सिंह की मौत 21 जुलाई 2020 को भागलपुर से सिलीगुड़ी जाने के दौरान हो गई थी। गोपाल सिंह मायागंज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। जबकि पांचवां मौत कटिहार निवासी 35 वर्षीय मनोज जायसवाल का भागलपुर में इलाज के दौरान हुई थी। इनकी सैंपल जांच पूर्णिया में हुई थी और कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जबकि छठी मौत बारसोई निवासी 35 वर्षीय शंभू साह की मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/katihar/news/seven-deaths-due-to-corona-infection-in-the-district-were-found-to-be-254-positive-in-a-day-127566239.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/
0 Response to "जिले में कोरोना संक्रमण से सातवीं मौत एक दिन में सर्वाधिक 254 पॉजिटिव मिले"
Post a Comment