जिले में 8 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 12 लोगों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई
जिले में भले ही लॉकडाउन लागू कर दिया गया है, लेकिन कोरोना संक्रमितों के ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सबसे चिंतनीय बात यह है कि कोरोना पीडित कोरोना वारियर्स ही होने लगे हैं। जिले में शनिवार को आए कोरोना रिपोर्ट में 8 स्वास्थ्य कर्मियों सहित 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन महिला स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 334 तक पहुंच गया है। जबकि दो लोगों की जान कोरोना ने ले ली है।
जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि जिन लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव है उसमें सभी लोग स्थानीय हैं। इनलोगों का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। सभी लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। मेडिकल टीम निगरानी कर रही है। अगर किसी में भी कोरोना का लक्षण ज्यादा पाया जाता है तो उनको जीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जाएगा। जिले में शनिवार को आए कोरोना रिपोर्ट में सबसे ज्यादा बगहा-दो प्रखंड में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/investigation-report-of-12-people-including-8-health-workers-came-positive-in-the-district-127501684.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/11bettiah-02_1594484122.jpg
0 Response to "जिले में 8 स्वास्थ्यकर्मियों सहित 12 लोगों की जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई"
Post a Comment