Popular Posts

फीस बढ़ोतरी को लेकर एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी

फीस बढ़ोतरी को लेकर एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी

स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की फी तीन सौ से बढ़ाकर छह सौ करने तथा बिहार विश्वविद्यालय के साइट पर अनुसूचित जाति/जनजाति का आवेदन शुल्क तीन सौ दिखा रहा, लेकिन पेमेंट छह सौ लेने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,लौरिया के कार्यकर्ता इससे आक्रोशित है। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने विवि के डीएसडब्ल्यू और अन्य अधिकारियों से वार्ता कर फी आधा करने की मांग की थी। तथा उन्हें मेल के माध्यम से आवेदन भी दिया था।

लेकिन विवि प्रशासन ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। अभाविप के जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा कि छात्रों की सुविधा के नाम पर फी बढ़ाया गया है। लेकिन, विद्यार्थियों को क्या सुविधाएं मिलेगी ? इसका कोई जिक्र ही नहीं है। वही विवि के अधिकारी अपनी जेब भरने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। इसी के विरोध में एबीवीपी बिहार विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सारे इकाईयो में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता घर पर ही हाथ मे तख्ती लेकर बिहार विश्वविद्यालय के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे है।

साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जॉब छिन जाने और बाढ़ के कारण लोग भूखे मरने की कगार पर हैं। फिर भी विवि द्वारा शुल्क बढ़ाया गया। नगर संयोजक सौरव कुमार ने कहा कि इस कोरोना महामारी के समय विवि को फीस माफ कर देना चाहिए। किन्तु विवि प्रशासन ने फीस दो गुना कर दिया। वहीं विवि की ओर से फी में वृद्धि विद्यार्थियों और शिक्षा के लिए हितैषी नहीं है। आज से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, ऑनलाइन घर बैठ कर बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

और जब तक आवेदन शुल्क कम नही किया जाएगा तब तक प्रदर्शन होगा। नगर सह संयोजक आसिफ हैदर ने कहा है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से नामांकन के लिए तैयार वेबसाइट भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। इससे भी ऑनलाइन आवेदन में विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है। अगर विवि प्रशासन फॉर्म के बदले लिए गए पैसे का हिसाब नहीं देगा तो अभाविप लॉकडाउन के बाद विश्वविद्यालय घेराव करने को विवश होगा। इस ऑनलाइन आंदोलन में परिषद के कार्यकर्ता राकेश कुशवाहा, ओमेंद्र, विकास, दर्शन कुमार जायसवाल, सहित अन्य कार्यकर्ताओं और आम छात्रों ने हिस्सा लिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/lauria/news/avbp-activists-warn-of-agitation-over-fee-hike-127563772.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/

0 Response to "फीस बढ़ोतरी को लेकर एवीबीपी के कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की चेतावनी दी"

Post a Comment