पीयू के विभिन्न पाठ्यक्रम में नामांकन 1-15 अगस्त तक
28 July, 2020
Comment
पूर्णिया विवि में नामांकन की प्रक्रिया 1-15 अगस्त तक चलेगी। विवि द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि कुलपति प्रो. राजेश सिंह के निर्देश पर नामांकन समिति ने पूर्णिया विश्वविद्यालय सत्र(2020-21) में स्नातक, पीजी, पीएचडी, स्ववित्तपोषित एवं वोकेशनल पाठ्यक्रमों में नामांकन की तिथि को जारी कर दिया। छात्र विश्वविद्यालय के वेबसाइट www.purneauniversity.ac.in पर दिए गए लिंक से आवेदन कर सकते हैं।
पूर्णिया विवि नामांकन समिति ने पीजी सेकेंड व चतुर्थ सेमेस्टर में नामांकन की तिथि विस्तार कर दिया। पीजी सेकेंड सेमेस्टर (2019-21) और फोर्थ सेमेस्टर (2018-20) में ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया 24 जुलाई से बढ़ाकर 04 अगस्त 2020 तक कर दिया गया है। छात्र वेबसाइट www.purneauniversity.ac.in पर दिए गए लिंक पर लॉग-इन कर अपना नामांकन कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/purnia/news/enrollment-in-various-pu-courses-till-august-1-15-127562874.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/
0 Response to "पीयू के विभिन्न पाठ्यक्रम में नामांकन 1-15 अगस्त तक"
Post a Comment