Popular Posts

निजी एजेंसी के कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

निजी एजेंसी के कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

पटना नगर निगम के मौर्या लोक स्थित मुख्यालय पर निजी एजेंसी के तहत नियुक्त मजदूरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। निजी एजेंसी गुडइयर को गंगा घाटों की सफाई व सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। यहां करीब 300 मजदूर कार्यरत हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मजदूरों को हटाने का निर्णय लिया गया है। इस मामले को लेकर मंगलवार को निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पटना नगर निगम चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन में नगर आयुक्त व निजी एजेंसी की मिलीभगत से कर्मचारियों को हटाने का आरोप लगाया गया।

संघ के महासचिव नंदकिशोर दास, कोषाध्यक्ष देवराज कुमार व प्रदीप कुमार राम ने कहा कि करीब 14 माह पहले काम में लगाए गए मजदूरों को पांच माह से भुगतान नहीं किया गया है। ईपीएफ कटौती का कोई हिसाब नहीं दिया गया। दूसरी तरफ, एक अगस्त से इन कर्मियों को हटाने का आदेश जारी कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन कर्मियों को हटाकर दूसरे कर्मियों को नियुक्त करने की साजिश रची जा रही है। नियुक्ति में 25-25 हजार कमीशन का भी आरोप संघ की ओर से लगाया गया। संघ ने मांग की कि अगर काम खराब है। हटाना है तो कंपनी को हटाया जाए, कर्मचारियों को नहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/vigorous-protest-against-the-removal-of-private-agency-personnel-127562716.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/29/

0 Response to "निजी एजेंसी के कर्मियों को हटाए जाने के विरोध में जोरदार प्रदर्शन"

Post a Comment