शिक्षकों ने सेवा शर्त समिति के पुनर्गठन संबंधी प्रति को जलाया
शनिवार को नियोजित शिक्षकों ने शहर के रमेश चौक पर सेवा शर्त समिति के पुनर्गठन संबंधी फैसले का प्रति जलाकर सरकार के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पहुंचे शिक्षकों ने सरकार के फैसले का विरोध जताया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू के आह्वान पर बिहार के सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि विगत 02 जुलाई को आयोजित कैबिनेट की बैठक में सरकार द्वारा पंचायती राज व नगर निकाय संस्थानों द्वारा नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालय अध्यक्षों के सेवा शर्त में सुधार के लिए गठित समिति के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर संघ के प्रधान सचिव विनय यादव, जिला उपाध्यक्ष छोटू सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक पांडेय श्रवण सिंह, शशि रजक, अभय कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह, जयंत कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/aurangabad/news/teachers-burn-a-copy-of-the-restructuring-of-the-service-conditions-committee-127479344.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/05/fhh_1593903961.jpg
0 Response to "शिक्षकों ने सेवा शर्त समिति के पुनर्गठन संबंधी प्रति को जलाया"
Post a Comment