Popular Posts

गोलीबारी कांड का मुख्य आरोपी उदय गिरफ्तार

गोलीबारी कांड का मुख्य आरोपी उदय गिरफ्तार

फुलौत बाजार से रविवार को गोलीबारी कांड के मुख्य आरोपी उदय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फुलौत पूर्वी पंचायत का निवासी बताया जा रहा है। ओपी प्रभारी सुमंत कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह सात बजे पुलिस को सूचना मिली की उदय फुलौत बाजार में है। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर उदय को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को आरोपी उदय यादव अपने भाई विनोद यादव के साथ दूसरे पक्ष के बड़ीखाल निवासी पवन यादव के बीच करीब नौ बीघा जमीन को लेकर 4 दर्जन से अधिक बार गाेलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें पवन यादव के पक्ष से मालिक यादव गोलीबारी में जख्मी हो गए थे। दोनों पक्षों की तरफ से अलग-अलग मामला दर्ज कराया गया था। जिसमें दोनों पक्ष से करीब दो दर्जन लोगों को नामजद कराया गया था। इसी मामले में उदय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ओपी प्रभारी ने यह भी बताया कि फुलौत निवासी उदय यादव पर सिर्फ फुलौत ओपी में अलग-अलग सात मामले दर्ज हैं। जिसमें रंगदारी, लूट तथा आर्म्स एक्ट सहित अन्य हैं। आरोपी आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले में भी कई बार पूर्व में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि आरोपी को सोमवार को जेल भेजा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार को गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते ओपी प्रभारी।


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/chausa/news/uday-the-main-accused-in-the-firing-case-arrested-127504844.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/12/2_1594569882.jpg

0 Response to "गोलीबारी कांड का मुख्य आरोपी उदय गिरफ्तार"

Post a Comment