सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल
सहरसा जिले के पस्तपार ओपी क्षेत्र के जलैया-सखुआ के बीच सड़क किनारे खेल रहे बालक को मधेपुरा आ रही एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही एक बालक की मौत हो गई जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया। घायल बालक का इलाज सदर अस्पताल, मधेपुरा में चल रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि बालक का एक पांव टूट गया है। घटना रविवार शाम पांच बजे की है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ वसी अहमद, थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह तथा कमांडो हेड विपिन कुमार अपनी टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के नाना नरसिंग पोद्दार व उसके परिजन सदर अस्पताल पहुंचकर पुलिस से चालक के गिरफ्तारी की मांग की।
जानकारी के अनुसार रविवार को सदर अस्पताल की एंबुलेंस संख्या-बीआर-01 टीएफ- 1065 को एक डिलीवरी मरीज को लेकर ग्वालपाड़ा भेजा गया था। मरीज को पहुंचाने के बाद चालक एंबुलेंस लेकर मधेपुरा आ रहा था। इसी बीच जलैया तथा सखुआ के बीच सड़क किनारे ऑटो को कुछ आदमी धो रहे थे और बगल में 10 वर्षीय दिलखुश अपने साथी बाबुल और एक अन्य साथी के साथ खेल रहा था। इसी बीच चालक ने खेल रहे बालक को धक्का मार दिया। इसमें दिलखुश की मौत घटनास्थल पर हो गई और बाबुल घायल हो गया। आनन-फानन में चालक दिलखुश को एंबुलेंस से लेकर मधेपुरा आ गया और अस्पताल में एंबुलेंस लगाकर चालक फरार हो गया। बाद में उसके नाना तथा परिजन घायल बाबुल को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि दिलखुश की मौत हो गई। नाना ने बताया कि दिलखुश का पिता सुपौल जिले के जदिया में रहते हैं। वह तीन दिन पूर्व ननिहाल आया था। सोमवार को अपने पिता के घर जाने वाला था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/one-child-killed-another-injured-in-road-accident-127504850.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/12/3_1594569977.jpg
0 Response to "सड़क हादसे में एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल"
Post a Comment