38 लोगों से वसूला गया 1900 रुपए जुर्माना
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में जारी लॉकडाउन के दौरान बिना मास्क के शहर में घूमना व दुकान पर बैठने पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगा दी है। बावजूद इसके कई व्यवसायी व नगरवासी ऐसे हैं जो मास्क नहीं पहनकर कोरोना संक्रमण को बढ़ावा देने पर आमादा हैं। ऐसे लोगों पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस मास्क जांच अभियान चलाकर जुर्माना वसूल रही है।
जानकारी के अनुसार एसपी संजय कुमार के निर्देश पर बिना मास्क के बाजार में घूम रहे या फिर व्यावसायिक संस्थानों में बैठे संचालकों की जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है। शनिवार को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानांे पर जांच के दौरान कुल 38 लोगों को बिना मास्क के पकड़ा।
उन सभी से प्रति व्यक्ति 50 रुपए की दर से 1900 रुपए की जुर्माना वसूल की गई। वसूली गई राशि को जिला स्वास्थ्य समिति के खाते में जमा करा दिया गया है। एसपी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/madhepura/news/rs-1900-fine-imposed-on-38-people-127504842.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/12/
0 Response to "38 लोगों से वसूला गया 1900 रुपए जुर्माना"
Post a Comment