Popular Posts

बैंक परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, प्राथमिकी

बैंक परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, प्राथमिकी

नरकटियागंज| नगर के एसबीआई के कृषि बाजार शाखा बैंक परिसर से एक शिक्षक की बाइक चोरी हो गई है। जो काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली है। इस संबंध में नुनीया टोला गांव निवासी शिक्षक वृजेश कुमार चौरसिया ने शिकारपुर थाना में एक आवेदन दिया है। जिसमें बताया है कि एसबीआई के कृषि बाजार शाखा बैंक में किसी काम से गया था। बैंक परिसर में बाइक को खड़ी किया था। जब वापस आया तो बाइक गायब थी। इस संबंध में शिकारपुर थानाध्यक्ष केके गुप्ता ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस को जांच पड़ताल के लिए भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/teachers-bike-stolen-from-bank-premises-fir-127560454.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/28/

0 Response to "बैंक परिसर से शिक्षक की बाइक चोरी, प्राथमिकी"

Post a Comment