Popular Posts

उदाकिशुनगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार से अपराधियों ने की 1.70 लाख रुपये की लूट

उदाकिशुनगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार से अपराधियों ने की 1.70 लाख रुपये की लूट

चौसा के समीप एसएच- 91 पर को शुक्रवार दिनदहाड़े बदमाशों ने पुरैनी के दुर्गापुर निवासी चाचा-भतीजा से एक लाख 70 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित कश्तुरी पासवान अपने भतीजे आनंद राज के साथ एसबीआई उदाकिशुनगंज से 1 लाख 70 हजार रुपए निकालकर वापस जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उन लोगों से कहने लगे कि आपकी बाइक पंक्चर हो गई है। इसके बाद जैसे ही बाइक रोककर वे लोग टायर चेक करने लगे, दोनों युवक रुपए लूट कर पुरैनी के तरफ एसएच- 58 से भाग निकले। इसके बाद दोनों पीड़ित बाइक से बदमाशों का नया टोला तक पीछा किए, लेकिन पकड़ नहीं पाए। बुजुर्ग कस्तुरी पासवान ने आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बाइक पंक्चर नहीं थी। बैंक से रुपए निकालने के दौरान उन्हीं लोगाें ने बाइक को पंक्चर कर दिया होगा। फिर चौसा चौक के पास आकर उन्होंने इसकी जानकारी देकर घटना काे अंजाम दिया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में सूचना दी, तो पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने बैंक पहुंचकर सीसीटीवी को भी खंगाला। प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/udakishunganj/news/criminals-looted-rs-170-lakh-from-bike-riders-in-udkishunganj-in-broad-daylight-127498343.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/10/

0 Response to "उदाकिशुनगंज में दिनदहाड़े बाइक सवार से अपराधियों ने की 1.70 लाख रुपये की लूट"

Post a Comment