कोरोना का सबसे बड़ा वॉर @ 78
जिले में कोरोना का रफ्तार लगातार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना का विस्फोट हुआ है। जिले में 78 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य कर्मी, बैंक कर्मी के अलावे इनमें एक विधायक भी शामिल हैं। इस तरह जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 464 हो गया है। डीएम कुंदन कुमार ने बताया कि सभी लोग स्थानीय है। उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया है कि सभी को होम क्वारेंटाइन कर दिया गया है। मेडिकल टीम नजर रखे हुए है। अगर किसी में कोरोना का लक्षण ज्यादा पाया जाता है, तो संबंधित लोगों को जीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जायेगा। पिछले 24 घंटे के अंदर शहर में कोरोना बिस्फाेट हुआहै।
जिले में रविवार काे लॉकडाउन के बावजूद 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर का कोई ऐसा मोहल्ला अब कोरोना से वंचित नहीं रह गया है। एकबार में भारी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद लोगों में भय है। हालांकि डीएम कुंदन कुमार ने इसको लेकर पैनिक नहीं होने की अपील की है। कहा है कि अगर बहुत जरूरी नहीं हो तो घरों से बाहर नहीं निकले। साफ-सफाई पर ध्यान दें। मास्क लगाये व सेनेटाइजर का प्रयोग करते रहे हैं। कोरोना से हम यही ऐहतियात बरत कर जंग जीत सकते हैं।
जिले में अबतक 6147 लाेगाें की हाे चुकी है काेराेना जांच, 2 लाेगाें की हाे चुकी है माैत
- लौरिया प्रखंड में 11 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले
बेतिया शहर के बाद लौरिया में सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं। 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, मैनाटांड़ प्रखंड में 6, बगहा-2 प्रखंड में 5 व योगापट्टी प्रखंड में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अबतक कुल 6147 रोगियों की जांच की गई। कोरोना से 2 मौत हो चुकी है। 256 रोगी इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर चले गए हैं। फिलहाल जिले में 206 एक्टिव केस हैं।
- अंचल के 25 कर्मियों का हुआ कोरोना टेस्ट
अंचल कार्यालय में सोमवार को सभी राजस्व हल्का कर्मचारी व कर्मियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार दत्त ने बताया कि सावधानी बरतते हुए अंचल के वैसे सभी कर्मी जिनका जांच नहीं हो सका था, उनका टेस्ट करवाया गया है। इस दौरान कुल 25 कर्मियों का जांच करवाया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/coronas-biggest-war-78-127508063.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/13bettiah-12_1594657310.jpg
0 Response to "कोरोना का सबसे बड़ा वॉर @ 78"
Post a Comment