लॉकडाउन के दूसरे दिन नहीं खुलीं किराना व सब्जी की दुकानें, बाजारों में पसरी रही वीरानगी
जिले में जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए लॉकडाउन के दूसरे दिन मंगलवार को बाजारों में दिन भर वीरानगी पसरी रही। मुख्य सड़कों पर भी इक्के-दुक्के जरूरी साामन व आपातकालीन मेडिकल सेवा से जुड़े वाहन ही सड़क पर नजर आए। दरअसल जिले भर में मंगलवार को किराना व सब्जी तक की दुकानों के खोलने पर प्रतिबंध की सूचना से पहले ही संबंधित दुकानदार सतर्क थे। किसी ने भी प्रशासन के डर से अपनी दुकानों को खोलने की हिम्मत नहीं जुटाई।
नतीजतन बाजार की गतिविधियां लगभग पूरी तरह ठप रही। बाजार की गतिविधियां ठप रहने से लॉकडाउन पूरी तरह से प्रासंगिक व सार्थक प्रतीत हो रहा था। हालांकि वाहनो की आवाजाही रूकने से सबसे अधिक परेशानी मरीजों को हुई। जिले भर में सैकड़ों मरीजों को अस्पताल या डाक्टर तक पहुंचने में बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हालांकि लॉकडाउन के प्रभावशाली ढंग से लागू कराने के लिए आम तौर पर लोग जिला प्रशासन की सराहना करते दिखे।
आज से खुलेंगी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें
जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि जिस तरह के हालात बने हैं, उसे देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण का चेन तोड़ना व्यापक जनहित में अत्यंत आवश्यक है। जिला प्रशासन लोगों की परेशानियों को बड़ी शिद्दत से महसूस कर रहा है लेकिन लॉकडाउन लगाने का फैसला भी लोगों के अनमोल जीवन की सुरक्षा से जुड़ा है। जितने भी प्रशासनिक या सरकारी स्तर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं, वह मजबूरी में उठाया गया कदम है जिसका अंतत: लाभ जिलेवासियों को ही मिलना है। डीएम ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वे अपनी जरूरत के सामान को एक ही दिन अधिक से अधिक दिनों के लिए खरीदारी कर लें ताकि उन्हें रोज बाजार के संक्रमित भीड़ का हिस्सा नहीं बनना पड़े।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/grocery-and-vegetable-shops-did-not-open-on-second-day-of-lockdown-desertion-in-the-markets-127514288.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/87_1594767708.jpg
0 Response to "लॉकडाउन के दूसरे दिन नहीं खुलीं किराना व सब्जी की दुकानें, बाजारों में पसरी रही वीरानगी"
Post a Comment