Popular Posts

10 लाख की लागत से जल संचयन के लिए बनाया गया चेकडैम हल्की वर्षा में ही बहा

10 लाख की लागत से जल संचयन के लिए बनाया गया चेकडैम हल्की वर्षा में ही बहा

बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां पंचायत अंतर्गत दिवनियां गांव के समीप नदी में जल संचयन को बनाया गया चेकडेम हल्की बारिश के पानी में ही बह गया। इसका निर्माण मनरेगा के तहत किया गया था। करीब 10 लाख रुपए की लागत से बने चेकडेम से दिवनियां गांव के किसान लंबी आस लगाए बैठे थे। किन्तु वह चेकडेम उदघाटन के महज चार महीने बाद ही बह गया।

जबकि नदी में पानी का उफान फिलहाल में इतना भी ज्यादा नहीं है। चेकडेम टूटने से बीबी पेसरा एसएसबी कैम्प की ओर मिट्टी का कटाव तेजी से हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा कार्य में दिवनियां गांव में दलाल सक्रिय है, जिसके माध्यम से रोजगार सेवक एवं मुखिया से ताल मेल कर काम करवाया गया है, जिसके एवज में कार्य करने वाले सभी को मोटा कमीशन दिया जाता है।
डीडीसी ने फरवरी में किया था उदघाटन
चेकडेम तैयार होने के बाद उद्घाटन डीडीसी किशोरी चौधरी के हाथों फरवरी माह में फीता काटकर किया गया था। हल्का बहाव भी यह चेकडेम झेल नहीं सका और धाराशायी हो गया। चेकडेम बहने का मुख्य कारण गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होना बताया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि नदी में घटिया ईट एवं सीमेंट एवं मिटटी वाला ही बालू नदी से उठाकर चेकडेम का निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया। वहीं ऊपर से ढ़लाई-लीपापोती कर महज 2 से 3 इंच कर दी गई, जिसका नतीजा है कि चेकडेम नदी में आए पहले पानी में ही बह गया।
मुखिया ने कहा- तेज पानी के कारण चेकडैम बहा
मुखिया ओमकार कुमार ने बताया कि नदी में तेज पानी आने के कारण चेकडेम बह गया है। कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा दिपतेश कुमार ने बताया कि योजना की जांच कार्रवाई की जाएगी। यदि योजना में गुणवत्ता का अभाव रहा तो कार्रवाई होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Check dam built for water harvesting at a cost of 10 lakhs shed in light rain


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/barachtti/news/check-dam-built-for-water-harvesting-at-a-cost-of-10-lakhs-shed-in-light-rain-127514278.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/15/86_1594767570.jpg

0 Response to "10 लाख की लागत से जल संचयन के लिए बनाया गया चेकडैम हल्की वर्षा में ही बहा"

Post a Comment