Popular Posts

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास व असफल हाेने पर पीटने का आरोप लगाते हुए योगापट्टी थाने में कराई प्राथमिकी

नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास व असफल हाेने पर पीटने का आरोप लगाते हुए योगापट्टी थाने में कराई प्राथमिकी

योगापट्टी थाना के एक गांव के सरेह में एक 13 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। विरोध करने पर नाबालिक का कपड़ा फाड़कर पिटाई किया गया। घटना शनिवार की संध्या की है। इस मामले मे पीड़िता के पिता ने स्थानीय योगापट्टी थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में उसने बताया है कि उसकी पुत्री गांव के पूरब सरेह में मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए गई थी। उसके साथ उसकी दादी व छोटी बहन भी गई थी। तीनों अलग-अलग खेतों में जाकर मवेशियों के लिए चारा काट रहे थे। उसी दरमियान थाना क्षेत्र के नवगावां शुक्ल टोली गांव निवासी अनूप शुक्ला ने उसे अकेला देख कर उसके साथ जबरदस्ती करने का असफल प्रयास किया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो शुक्ला ने उसकी जम कर पिटाई कर दी।

चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी दादी व उसकी छोटी बहन दौड़ कर उसके पास गई तो आरोपी बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। उसकी दादी व उसकी बहन ने नाबालिक लड़की को अपने कंधे पर उठा कर अपने घर ले गए। घटना के बारे में आरोपी के दरवाजे पर पूछने के लिए पीड़ित परिवार गए तो अनूप शुक्ला, मृत्युंजय शुक्ला उर्फ बबुआ जी, मुन्ना शुक्ला, आयुष रंजन शुक्ला सभी लोग एक होकर पीड़ित लोगों के साथ मारपीट किया।
वहीं दूसरे पक्ष से निभा देवी ने भी स्थानीय थाने में आवेदन देकर बतायी है कि लाल बिहारी माझी, लालधर माझी, शिवधर माझी, विनोद माझी, मुकेश माझी, छठु माझी इन सभी आरोपियों ने मेरे दरवाजे पर आ कर मेरे पति अनूप शुक्ला से खाने के लिए चावल व पैसे मांगने लगे मेरे पति के द्वारा चावल व पैसे देने से इनकार किया। इसी को लेकर सभी लोगे रोड से मारने लगे और सत्तर हजार रुपये छीन लिया तथा दो लाख रूपए रंगदारी मांगने लगे नहीं दिया तो जान से मारने की धमकी भी दिया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार रजक ने बताया कि घटना की दोनों तरफ से आवेदन प्राप्त हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/fir-lodged-at-yogapatti-police-station-alleging-molestation-attempted-and-unsuccessful-beating-127508075.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/

0 Response to "नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास व असफल हाेने पर पीटने का आरोप लगाते हुए योगापट्टी थाने में कराई प्राथमिकी"

Post a Comment