सड़क दुर्घटना में घायलों के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों के साथ किया दुर्व्यवहार और हंगामा
वाल्मीकिनगर सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों को अस्पताल द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया रेफर करने के करीब आधे घण्टे बाद अस्पताल में एक एनजीओ के साथ पहुंचे परिजनों नें व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जमकर हंगामा किया। चिकित्सक डाॅ. केबीएन सिंह व अन्य कर्मी मौके पर पहुंच हंगामा कर रहे युवक से हंगामा का कारण पूछा तो युवक नें बताया की मेरी बहन जो सड़क दुर्घटना में घायल है। उसे कोई सहायता नहीं मिल रही है। इस पर जब डाॅ. सिंह द्वारा बताया गया क़ी उसे तो रेफर किये आधे घण्टे से ऊपर हो गया।
तो अब किसकी सहायता की जाए। नगर थाना पुलिस द्वारा पहुंच अस्पताल में पहुंच हंगामा को शांत कराया गया। चिकित्सक श्री सिंह नें बताया की युवक द्वारा हंगामा के कारण समझ मे हीं नहीं आया। जब घायलों का ईलाज वे स्वयं करते हुए अपने खड़े हो एम्बुलेंस से आधे घण्टे पहले सभी को बेतिया जिला अस्पताल भेज दिए तो फिर आधे घण्टे बाद आकर परिजन द्वारा हंगामा करना समझ मे नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया की इस बाबत अस्पताल में पहुंची नगर थाना की पुलिस से उन्होंने शिकायत भी की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/family-members-of-injured-in-hospital-misbehave-and-ruckus-with-hospital-personnel-127508074.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/13bettiah-14_1594657654.jpg
0 Response to "सड़क दुर्घटना में घायलों के परिजनों ने अस्पताल कर्मियों के साथ किया दुर्व्यवहार और हंगामा"
Post a Comment