ट्रांसफाॅर्मर में तार जोड़ते वक्त करंट लगने से मिस्त्री झुलसा
बिजली के झटके से बिजली मिस्त्री पोल से गिरकर घायल हो गया। घटना थाना क्षेत्र के त्रिभौनी गांव की है। दरअसल गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ट्रांसफार्मर से तार जोड़ने का काम किया जा रहा था। जो सेमरा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी बिजली मिस्त्री हिरालाल चौधरी कर रहे थे। जोड़ने के क्रम में ही बिजली संचालित हुआ और झटके से हिरालाल निचे गिर पड़ा। जिसे आनन - फानन में इलाज के लिए भैरोगंज लाया गया। जिसकी जानकारी मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम ने दिया बताया कि गांव का पूराना जर्जर 440 भोल्ट का बिजली तार बदलने का काम भी जारी है जो अशोका कम्पनी के मातहत सम्पन्न किया जा रहा है। घटना के बारे में अशोका कंपनी के जेई अजित श्रीवास्तव ने बताया कि घायल मिस्त्री को प्राथमिकी उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल भेजा गया है जो फिलवक्त खतरे से बाहर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/mistress-scorched-due-to-electrocution-while-connecting-wires-in-transformer-127508076.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/
0 Response to "ट्रांसफाॅर्मर में तार जोड़ते वक्त करंट लगने से मिस्त्री झुलसा"
Post a Comment