शिक्षक-कर्मचारी संघ ने जलाई आदेश की प्रतियां, अनिवार्य सेवानिवृत्ति का विरोध जारी
शिक्षकों व कर्मचारियों ने अपने निवास स्थान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति से संबंधित सरकारी आदेश की प्रतियां जलाकर अपना विरोध जारी रखा। महासंघ गोप गुट के जिला सचिव राम उदय कुमार ने कहा कि 21 वर्ष सेवा पूर्ण या 50 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले शिक्षक कर्मचारी को जबरन सेवानिवृत्त कर देने की फैसला कर्मचारियों एवं शिक्षकों के संवैधानिक वैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सरकारी हमला बर्दाश्त के योग्य नहीं है। सरकार का यह आदेश अलोकतांत्रिक व अव्यवहारिक है।
संघ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार ने कहा कि यह आदेश बिल्कुल अलोकतांत्रिक अफसरशाही को निरंकुश और राज्य कर्मियों को गुलाम बनाने वाला है इससे स्वच्छ राज्य प्रशासन के लिए अनिवार्य लोकतांत्रिक व सौहार्दपूर्ण वातावरण गंभीर रूप से ग्रसित होगा और प्रशासन में अवांछनीय चाटुकारिता का वातावरण स्थापित करेगा जिसका कुपरिणाम लोक प्रशासन के मूल्यों व गुणवत्ता पर पड़ेगा और इसका खामियाजा कर्मियों के साथ आम आदमी को भी भुगतना पड़ सकता है।
साथ ही इस संकल्प के कारण लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा व राज्य के सुशासन व न्याय नीति पर गंभीर आघात साबित होगा। मुख्य संरक्षक वासुदेव सिंह,अध्यक्ष रामाधार शर्मा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, मीना कुमारी, सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र चौधरी, पूनम व अरविंद कुमार सरीखे नेताओं ने कहा कि दक्ष व सुदृढ़ प्रशासन के कई कारक होते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/teachers-employees-union-burn-copies-of-order-protest-against-compulsory-retirement-127566075.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/orig_76_1596062907.jpg
0 Response to "शिक्षक-कर्मचारी संघ ने जलाई आदेश की प्रतियां, अनिवार्य सेवानिवृत्ति का विरोध जारी"
Post a Comment