भाइयों तक राखी पहुंचाने में मदद कर रहा डाक विभाग, देश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जा रही राखी
इस बार कोरोना वायरस के चलते ज्यादातर बहनें अपने भाई को राखी बांधने घर नहीं जा पाएंगी। इससे मायूस होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राखी को ऐसे हालात में भी डाकघर के माध्यम राखी भेजी जा रही है। राखी देश के विभिन्न राज्यों से लेकर विदेश में भी स्पीड पोस्ट से भेजी जा रही है। राखी भेजने के लिए फिलहाल मुख्य डाकघर में कुछ खास इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में अगर राखी भेजने के लिए बहनें की भीड़ बढ़ेंगी तो उसके लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग के विशेष इंतेजाम किए जा सकते हैं।
डाक घर के पदाधिकारी ने बताया कि ऑर्डिनरी मेल, स्पीड पोस्ट या रजिस्ट्री के माध्यम से दूसरे शहरों में राखी भेजी जा सकती है। उन्होंने बताया कि लिफाफा खरीदने और राखी भेजने के लिए अभी ज्यादा भीड़ मुख्य डाकघर में नहीं है। अगर ज्यादा भीड़ होगी तो अलग-अलग काउंटर बनाए जाएंगे। काउंटर पर इस बात का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा कि कोविड 19 के प्रोटोकॉल का उल्लंघन न हो। इसे लेकर कर्मचारियों को विशेष हिदायत भी दी गई है।
हवाई सेवा बंद होने से कुछ खास जगहों पर ही राखी भेजने की है व्यवस्था
विभागीय अधिकारी ने बताया कि हवाई सेवा ठप होने की वजह से कुछ खास देशों में ही बहने अपने भाई को राखी भेज सकती है। इस बार कई देशों में भाइयों की कलाई सूनी रह जाएगी। फिलहाल कोरोना के कारण 35 देशों में ही राखी भेजी जा सकती है। जिसमें आस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बांग्लादेश, बेल्जियम, भूटान, कनाडा, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, हंगरी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, जॉर्डन, कोरिया, मैक्सिको, म्यांमार, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नार्वे, फिलिपिंस, स्वीटजरलैंड, थाइलैंड, तुर्की, यूके, उक्रेन, यूएसए, वियतनाम आदि देश शामिल हैं।
कोरोना के कारण आवागमन में अभी भी परेशानी हो रही है। ट्रेन सेवा पूरी तरह से चालू नहीं होने के कारण जहानाबाद से राखी गाड़ी से गया भेजी जाएगी। वहां से देश के विभिन्न जगहों पर इसे भेजा जाएगा। इसके साथ ही विदेश जाने वाली राखी मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई आदि महानगर होकर जाएगी। डाक अधिकारी ने बताया कि समय पर राखी पहुंचे इसके लिए बहनों को जल्द राखी भेजनी शुरू कर देनी चाहिए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/postal-department-is-helping-to-send-rakhi-to-brothers-rakhi-is-being-sent-to-different-parts-of-the-country-127566079.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/
0 Response to "भाइयों तक राखी पहुंचाने में मदद कर रहा डाक विभाग, देश के विभिन्न हिस्सों में भेजी जा रही राखी"
Post a Comment