Popular Posts

दुकान में सोई महिला को जगा मांगी सिगरेट, मना करने पर बेटे की कर दी हत्या

दुकान में सोई महिला को जगा मांगी सिगरेट, मना करने पर बेटे की कर दी हत्या

सदर थाना अंतर्गत नगर परिषद वार्ड 28 स्थित कुटी टोला में गुरुवार देर रात सिगरेट देने से मना करने पर अपराधियों ने महिला दुकानदार के 11 वर्षीय पुत्र की गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार मो. इस्माइल के पुत्र 11 वर्षीय मो. इरफान की गोली मारकर हत्या की गई। जो अपनी मां एवं बहन के साथ कुटी टोला वार्ड 28 में रहता था।

वहीं, पीड़ित परिवार का दरवाजे पर ही छोटा सा किराने की दुकान है। मृतक की मां बुचिया खातून ने बताया कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे बेटे के साथ ही वह दुकान में सोई थी। कुछ लोग आकर गेट खटखटाने लगे। पूछने पर उनलोगों ने अपना नाम नहीं बताया, बस कहा कि दुकान खोलकर सिगरेट दो। जिस पर मैंने कहा रात के 12 बजे दुकान नहीं खोलेंगे। जिस पर सभी लोग हंगामा करने लगे। बदमाशों ने कहा कि अगर सिगरेट नहीं दोगी तो अंजाम बुरा होगा।

मामले की जांच की जा रही है
मामले को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है, अभियुक्तों से पूछताछ जारी है। जांच के बाद अपराधियों के खिलाफ कारवाई जाएगी। - दीनानाथ मंडल, थानाध्यक्ष, सदर थाना, सुपौल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A woman sleeping in a shop sought cigarettes, son was killed for refusing


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/supaul/news/a-woman-sleeping-in-a-shop-sought-cigarettes-son-was-killed-for-refusing-127572945.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/murder_1596236874.jpg

0 Response to "दुकान में सोई महिला को जगा मांगी सिगरेट, मना करने पर बेटे की कर दी हत्या"

Post a Comment