Popular Posts

राज्य में जून-जुलाई में सामान्य से 45 फीसदी अधिक हुई बारिश, अगस्त में सामान्य बरसात के आसार

राज्य में जून-जुलाई में सामान्य से 45 फीसदी अधिक हुई बारिश, अगस्त में सामान्य बरसात के आसार

जून-जुलाई में राज्य में मानसून पूरी तरह से मेहरबान रहा। 1 जून से 31 जुलाई तक राज्य में सामान्य से 45 फीसदी तक अधिक बारिश हो चुकी है। 11 से 30 जून तक सामान्य से 82 फीसदी अधिक बारिश हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की मानें, तो इस बार मानसून लगातार राज्य के ऊपर मेहरबान रहा है।

1 जून से 31 जुलाई तक राज्य में 516.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 749.4 मिलीमीटर 1हुई। सबसे अच्छी बारिश दरभंगा में सामान्य से 121 फीसदी अधिक हुई। शेखपुरा जिले में अभी भी सामान्य से 32 फीसदी कम बारिश हुई है। पटना की स्थिति देखें, तो यहां अभी तक सामान्य से 34 फीसदी अधिक बारिश हुई है, जबकि जून में यहां सामान्य से 109 फीसदी अधिक बारिश हुई थी।
अगस्त में सामान्य बारिश के आसार
वरीय मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल बताते हैं कि लगातार जिस तरह की परिस्थितियां बन रही हैं, उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि अगस्त में भी राज्य में सामान्य बारिश होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मानसून की अक्षीय रेखा राज्य के गया और झारखंड के दुमका होते हुए मणिपुर तक जा रही है। इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। राज्य के कुछ जगहों पर वज्रपात की भी आशंका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The state received 45 percent more rainfall than normal in June-July, normal rain in August expected.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/the-state-received-45-percent-more-rainfall-than-normal-in-june-july-normal-rain-in-august-expected-127572986.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/94_1596237229.jpg

0 Response to "राज्य में जून-जुलाई में सामान्य से 45 फीसदी अधिक हुई बारिश, अगस्त में सामान्य बरसात के आसार"

Post a Comment