पिता के सामने बेटी का अपहरण, आरोपी बोला- पाकिस्तान होता तो घर से उठा लेता
बेगूसराय में अपहरण की एक अजीब वारदात थाना मेंं दर्ज कराई गई है। बंदूकधारी अपहरणकर्ताओं ने अपहरण के दौरान नाबालिग पुत्री के पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि पाकिस्तान होता तो तुम्हारी बेटी को घर से अगवा कर लेते। अपनी बेटी को अगर बिकने से बचाना है तो दो लाख रुपया मेरे पास जमा करा दो। इसके बाद अगवा लड़की के पिता अपनी पत्नी के साथ मेन आरोपी इजमुल खां उर्फ नजबुल उर्फ आर्यन के घर पर पहुंचे तो उसकी मां हसीना खातून ने धमकी दी की तुम्हारी बेटी को वेश्या बना कर बांग्लादेश में बेच देंगे। अब इस संबंध में पीड़ित पिता ने 30 जुलाई को बछवाड़ा थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। सेवा न्यास उत्थान फाउंडेशन की शिकायत पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने एसपी अवकाश कुमार से 3 दिनों के अंदर अब तक की प्रगति रिपोर्ट मांगी है।
अपने पिता के साथ बाजार से घरेलू सामान खरीद कर लौट रही 15 साल की नाबालिग लड़की को बिना नम्बर की बोलेरो पर सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। अपहृता के पिता ने बताया कि वे 26 जुलाई की शाम अपने बेटी के साथ बाजार से पैदल घर लौट रही थे। तभी सुनसान जगह पर पीछे से आकर बोलेरो सवार बदमाशों ने हम दोनों को रोक लिया। हाथ में पिस्तौल लिए मो इजामुल खां ने मेरी बेटी को पकड़ लिया। जब मैं हल्ला करने लगा तो मो नुरूल अंसारी और अन्य 3 बदमाश ने मुझे पिस्तौल सटा दिया व बोला कि साले जान से मार दुुंगा। पाकिस्तान होता तो घर से उठा लेता। किसी को बताओगे तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। इसके बाद आरोपी मेरी पुत्री को अपहरण कर के भाग गए। प्रभारी बछवाड़ा थानाध्यक्ष शशिभूषण सिंह ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/begusarai/news/kidnapped-daughter-in-front-of-father-accused-said-if-pakistan-had-taken-place-would-have-picked-up-from-home-127570810.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/crime_1596236260.jpg
0 Response to "पिता के सामने बेटी का अपहरण, आरोपी बोला- पाकिस्तान होता तो घर से उठा लेता"
Post a Comment