जिले में 15 से 21 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए एवं इसके संक्रमण की चेन को रोकने हेतु कारगर कदम उठाने की आवश्यकता है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक-15 जुलाई से 21 जुलाई तक जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों (बेतिया, नरकटियागंज, चनपटिया, रामनगर एवं बगहा) सहित सभी प्रखंड मुख्यालय क्षेत्रों में संपूर्ण लाॅकडाउन रहेगा।
सभी अनुमंडल पदाधिकारियों/कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकायों को इसका अनुपालन सख्ती के साथ कराने का निदेश दिया गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा लाॅकडाउन से संबंधित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। उक्त अवधि में सभी निजी/व्यावसायिक/वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। अपवाद सभी प्रकार की आवश्यक वस्तुओं (दूध, फल, सब्जी, पशु चारा, कृषि उत्पाद आदि) की दुकानें खुली रहेगी। लेकिन संबंधित दुकानदार एवं खरीदार को मास्क पहनना एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
ये टर्म्स एंड कंडीशन रहेंगी
- बैंक, डाकघर, बीमा ऑफिस, एटीएम, मीडिया कार्यालय सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए तथा मास्क की अनिवार्यता के साथ खुलेंगे।
- पेट्रोल पम्प, एल.पी.जी. (गोदाम सहित) खोलने की अनुमति होगी। साथ ही ई-काॅमर्स सेवाएं भी जारी रहेंगी।
- होटल एवं रेस्टोरेंट में इन हाउस डाइनिंग बंद रहेगा। लेकिन रेस्टोरेंट एवं होटलों को होम डिलेवरी की अनुमति होगी।
- नर्सिंग होम , सर्जिकल आईट्म, पैथोलाॅजी सेन्टर आदि आवश्यक मेडिकल सेवाएं जारी रहेंगी।
- औद्योगिक प्रतिष्ठानों को परिसर के अंदर ही सोशल डिस्टेंस एवं मास्क की अनिवार्यता के साथ कार्य करने की अनुमति होगी।
- मालवाहक वाहन, एम्बुलेंस, आवश्यक/आपातकालीन एवं सरकारी सेवाओं से संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य निजी वाहनों (सामान्य रूप से चलने वाले टेम्पू/ई-रिक्शा) के परिचालन पर रोक रहेगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/bettiah/news/complete-lockdown-in-the-district-from-july-15-to-21-127508067.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/
0 Response to "जिले में 15 से 21 जुलाई तक संपूर्ण लाॅकडाउन"
Post a Comment