विधानसभा चुनाव में भभुआ में 74 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे
आगामी विधानसभा चुनाव में भभुआ प्रखंड क्षेत्र में 74 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसकी तैयारी प्रखंड स्तर पर तेजी से पूरी की जा रही है। बीते शुक्रवार को चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने चुनावी कार्यों में लगे कर्मियों को समीक्षा के बाद निर्देश देते हुए कहा कि 1000 मतदाताओं पर मतदान केंद्र बनाए जाने हैं। इसके बाद यदि केंद्र पर मतदाताओं की संख्या अधिक होती है तो वहीं सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगें।
जिससे मतदान के समय सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन के साथ मतदान में सहूलियत भी होगी। निर्वाचन कार्यालय के आधिकारिक जानकारी के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भभुआ प्रखंड क्षेत्र में अब तक 179 मतदान केंद्र बनते रहे हैं। मतदान केंद्रों पर पहले निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार 1400 मतदाताओं की संख्या थी। अब कोरोना के चलते इसे परिवर्तित कर 1000 मतदाता पर मतदान केंद्र बनाए जाने का निर्देश मिला है। मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य भी शुरू है
बताया गया है कि पूर्ववत बनने वाले मतदान केंद्र भवन में ही सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। कुल मतदाताओं की संख्या के आधार पर मुख्य व सहायक मतदान केंद्र में मतदान कराई जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है। 18 वर्ष पूरे कर चुके नए मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा रहे हैं। मृत मतदाताओं के नाम हटाए भी जा रहे हैं।
कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी की गई है: बीडीओ
सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी शशिकांत शर्मा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में मतदान 179 केंद्र बनाए जाते थे। जिन मतदान केंद्रों पर 1000 से अधिक मतदाताओं की संख्या है, उन मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र भी बनाए जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/74-auxiliary-polling-stations-to-be-set-up-in-bhabua-in-the-assembly-elections-127506778.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/86_1594594784.jpg
0 Response to "विधानसभा चुनाव में भभुआ में 74 सहायक मतदान केंद्र बनाए जाएंगे"
Post a Comment