कोरोना का भय छोटे बच्चों व किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा
बीते करीब 4 महीनों से लोगों के मन में कोरोना को लेकर असुरक्षा की भावना है। अन्य महामारियों से कोविड-19 की महामारी बिल्कुल अलग है। वैश्विक स्तर पर निरंतर किये जा रहे प्रयासों के बाद भी कोविड-19 का सटीक उपचार उपलब्ध नहीं होने से लोगों के मन में निरंतर डर की भावना बढ़ रही है। हालांकि कोरोना से डरने की नही बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। ऐसी परिस्थिति, बच्चों और किशोरों को मानसिक तौर पर प्रभावित कर रहा है। जिससे उनका मानसिक स्वास्थ्य गंभीर रूप से बाधित हो रहा है।
मानसिक स्वास्थ्य पर कार्य करने वाली संस्था निमहांस (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोर) ने कोरोना संक्रमण काल में लोगों के बेहतर मानसिक स्वास्थ्य की दिशा में समुदाय के सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए मार्गदर्शिका जारी की है। मार्गदर्शिका में बताया गया है कि किशोरावस्था के दौरान होने वाले मानक विकासात्मक परिवर्तनों के बारे में माता-पिता को जागरूक होना चाहिए।
किशोरों को बच्चों की तुलना में कोविड-19 संबंधित मुद्दों की बेहतर समझ होती है।लंबे समय से शैक्षणिक संस्थानों का बंद होना, दोस्तों से संपर्क खोना, परीक्षाओं के बारे में अनिश्चितता और उनके करियर विकल्पों पर प्रभाव एवं युवाओं के सामने अपनी नौकरी बचाने के दबाब के कारण अकेलापन, आक्रामकता व चिड़चिड़ापन पनप रही है।
किशोरों व युवाओं में अवसाद की संभावना
माता-पिता को अपने किशोर बच्चों में किसी भी भावनात्मक या व्यवहार परिवर्तन के लिए उत्सुकता से निरीक्षण करना चाहिए। सोशल मीडिया में कई भ्रामक जानकारियां भी प्रेषित की जा रही है। इससे बचना चाहिए। माता-पिता किशोरों को विश्वसनीय स्रोतों जैसे विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आईसीएमआर. सीडीसी आदि से जानकारी प्राप्त करने के लिए करें प्रोत्साहित करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/bhabhua/news/fear-of-corona-affecting-mental-health-of-young-children-and-adolescents-127506789.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/13/87_1594594941.jpg
0 Response to "कोरोना का भय छोटे बच्चों व किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा"
Post a Comment