Popular Posts

ठेकेदार को गोली मारकर लूट ले भागे सवा दो लाख रुपए

ठेकेदार को गोली मारकर लूट ले भागे सवा दो लाख रुपए

भुसारी कोल्ड स्टोरेज कोरजाना की बगल से एसएच 55 से रौशनाहा डीह जाने वाले रास्ते पर शनिवार को करीब 11 बजे दिन में घात लगाए बदमाशों नें एक लेबर ठेकेदार को गोली मारकर करीब दो लाख रुपये लूट लिए। जख्मी ठेकेदार को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है जहां एक निजी नर्सिंग होम में वह जीने के लिए संघर्ष कर रहा है। गोली उसके कमर के पास लगी है ।मिली जानकारी अनुसार, घटना में जख्मी ठेकेदार बसही पंचायत के औरेय गांव निवासी स्व. जद्दू यादव का 45 वर्षीय पुत्र दिनेश यादव हरियाणा में कई ईंट-भठ्ठे के लिए मजदूरों की ठेकेदारी करता था। वह हरियाणा से अपने घर लौट रहा था। उसे यहां लेबर पेमेंट करना था। लिहाजा साथ में रुपए लेकर आया था। घर आने के दौरान वह अपने मोबाईल फोन द्वारा कई मजदूरों के भी संपर्क में था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वह बस द्वारा कोरजाना कोल्ड स्टोरेज चौक पहुंचा। बस से उतर कर उसने पास के दुकान में लेबर के साथ चाय पी। वहां से अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल से घर जाने के क्रम में वहां पहले से घात लगाए तीन चार की संख्या में रहे बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। पहले बदमाशों ने उसकी बाइक रोककर उससे रुपए वाला थैला छीनने का प्रयास किया। इस दौरान हुई हाथापाई के बाद बदमाशों ने गोली मार कर थैला छीन लिया। बदमाश अपनी बाइक से वहां से भाग गए। गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने उसके अन्य परिजनों एवं पुलिस को घटना की सूचना दी सूचना पाते ही थानाध्यक्ष पल्लव नें घटनास्थल पहुंच कर छानबीन की। उन्हाेंने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ठेकेदार के मजदूर पर जारही है शक की सूई
लेबर ठेकेदार से सवा दो लाख रुपए लूटने के मामले में शक की सूई ठेकेदार से जुड़े क्षेत्र के लेबर की ओर जा रही है । लूट में जख्मी ठेकेदार के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, बस से उतरने के बाद चौक पर ठेकेदार ने कुछ लेबर साथ चाय पी थी। दूसरी तरफ इन मजदूरों को यह पता होना कि ठेकेदार के पास रुपए हैं, उनकी तरफ संदेह को और पुख्ता करता है। ऐसे पूरे मामले का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/cheria-bariarpur/news/two-and-a-quarter-lakh-rupees-run-away-after-shooting-contractor-127479366.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/05/

0 Response to "ठेकेदार को गोली मारकर लूट ले भागे सवा दो लाख रुपए"

Post a Comment