Popular Posts

बिहार विधानसभा चुनाव में 65 साल से अधिक के 59 लाख वोटर पोस्टल बैलेट से डालेंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव में 65 साल से अधिक के 59 लाख वोटर पोस्टल बैलेट से डालेंगे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव में 65 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं और कोरोना संक्रमण के कारण क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों को पोस्टल बैलट से मतदान की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नियमों में यह बदलाव किया है। बिहार में करीब 59 लाख मतदाता 65 साल से अधिक उम्र के हैं जो कुल मतदाताओं की संख्या के 8.3 फीसदी हैं।

65 साल से अधिक उम्र के पुरुष मतदाताओं की संख्या 30 लाख 21 हजार 957 और महिला मतदाताओं की संख्या 28 लाख 80 हज़ार 459 है। इन्हें पोस्टल बैलट की सुविधा मिलेगी। पोस्टल बैलट की सुविधा अभी तक सर्विस वोटरों को ही मिलती रही है। कोरोना काल मे यह पहली बार होगा कि बुजुर्ग मतदाताओं को भी यह सुविधा मिलेगी। गौरतलब है कि झारखंड चुनाव में सिर्फ सात सीटों पर 80 से अिधक उम्र के लोगों को पहली बार प्रायोगिक तौर पर पोस्टल बैलेट की सुविधा दी गई थी।

कोरोना संक्रमित भी पोस्टल बैलेट से डाल सकेंगे मत
नई व्यवस्था के तहत कोविड-19 के वैसे संदिग्धों और संक्रमितों को जिनकी सरकारी अस्पताल में या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अस्पतालों में जांच की गई है वे इस दायरे में होंगे। इसके अलावा जो लोग होम या संस्थागत क्वॉरेंटाइन हैं उन्हें सक्षम प्राधिकार से सर्टिफाइड किया जाएगा। बिहार में अक्टूबर-नवंबर में 243 सीटों के लिए विधानसभा का चुनाव होना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
59 lakh voters over 65 years of age will cast their votes in the post of Bihar Assembly elections


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/59-lakh-voters-over-65-years-of-age-will-cast-their-votes-in-the-post-of-bihar-assembly-elections-127472737.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/03/orig_postal-ballet_1593731397.jpg

0 Response to "बिहार विधानसभा चुनाव में 65 साल से अधिक के 59 लाख वोटर पोस्टल बैलेट से डालेंगे वोट"

Post a Comment