आरएमआरआई, पटना एम्स, पीएमसीएच में दाे-तीन दिनाें तक सैंपल जांच नहीं, बिहार में 414 नए पॉजिटिव
पीएमसीएच और पटना एम्स में अगले तीन दिनाें तक कोरोना सैंपल की जांच नहीं होगी। क्योंकि, पीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक डॉक्टर और एक टेक्नीशियन तथा पटना एम्स के एक कर्मी कोरोना से संक्रमित हो चुके चुके हैं। इसलिए अब दोनों अस्पताल के लैब को संक्रमणमुक्त करना जरूरी हो गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इसके लिए कम से कम लैब को तीन दिन तक बंद करना पड़ेगा।
पटना एम्स में रविवार से जबकि पीएमसीएच में सोमवार से जांच शुरू होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। वहीं गुरुवार काे आरएमआरआई के दो कर्मी एवं एक टेक्नीशियन संक्रमित हो गए हैं। इसके कारण यहां शुक्रवार और शनिवार काे सैंपल जांच नहीं हाेगी। संस्थान में प्रतिदिन दो हजार सैंपलों की जांच होती है। वहीं पीएमसीएच में हर दिन 500 सैंपल की जांच होती है।
प्रदेश में छह और मौतें, अबतक 10619 पॉजिटिव, 7994 ठीक हुए
गुरुवार को पटना में एक दिन में सबसे ज्यादा 108 और बिहार में 414 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10619 हो गई। वहीं 24 घंटे में 183 ठीक हुए। अब तक कुल 7994 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को राज्य में 6 संक्रमितों की मौत हुई है। मृतकों में पटना, समस्तीपुर, भोजपुर, रोहतास, मुजफ्फरपुर और भागलपुर के एक-एक थे।
एनएमसीएच में भर्ती कोरोना पॉजिटिव दो मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, समस्तीपुर के जानेमाने दवा कारोबारी की पटना में उपचार के दौरान काेराेना से मौत हो गई। दवा कारोबारी पिछले दिनों सड़क हादसे में जख्मी हो गए थे। उनका पटना के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था।
डॉक्टर, नर्स व स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी 30 अगस्त तक रद्द
स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी चिकित्सक, नर्स और पारामेडिकल कर्मियों की छुट्टी 30 अगस्त तक रद्द कर दिया है। कोरोना महामारी को लेकर राज्य में 13 मार्च 2020 से ही चिकित्सक, नर्स और पारामेडिकल कर्मियों की छुट्टी रद्द है। गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में अगले दो महीने तक के लिए छुट्टियां रद्द कर दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/414-new-positives-in-bihar-no-sample-check-for-the-next-three-days-at-rmri-patna-aiims-pmch-127472738.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/03/orig_pmch_1593731165.jpg
0 Response to "आरएमआरआई, पटना एम्स, पीएमसीएच में दाे-तीन दिनाें तक सैंपल जांच नहीं, बिहार में 414 नए पॉजिटिव"
Post a Comment