Popular Posts

पटना जिले के सभी प्रखंडों में टिड्‌डी को लेकर अलर्ट; दरभंगा, मुजफ्फरपुर व बेगूसराय में हाई अलर्ट

पटना जिले के सभी प्रखंडों में टिड्‌डी को लेकर अलर्ट; दरभंगा, मुजफ्फरपुर व बेगूसराय में हाई अलर्ट

जिले में टिड्डियों के आक्रमण से बचाव के लिए सभी प्रखंडों को हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। गुरुवार को बैठक के दौरान डीएम कुमार रवि ने कृषि विभाग के सभी अफसरों व कर्मियों को स्थानीय प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। कहा कि सभी प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार की संयुक्त टीम गठित की गयी है।

यह टीम टिड्डी के आगमन की दशा में तत्काल अपने प्रखंडों के लिए प्राधिकृत अग्निशमन वाहन के साथ आक्रमण स्थल पर कीटनाशकों का छिड़काव कराना सुनिश्चित करेंगी। टिड्डियों के आक्रमण की रोकथाम और प्रखंड स्तरीय टिड्डी बचाव दल से समन्वय स्थापित करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इसके प्रभारी पदाधिकारी जिला कृषि पदाधिकारी बनाया गया हैं।
48 घंटे में सभी टिड्डियों को मारने का आदेश
कृषि विभाग ने 48 घंटे के अंदर सभी टिड्डियों को मार गिराने का आदेश जिलों को दिया है। कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि जिलों के कृषि व पौधा संरक्षण अधिकारियों को अग्निशमन कर्मियों के साथ एक साथ टिड्डियों को मारने का ऑपरेशन चलाना है। दरभंगा, मुजफ्फरपुर व बेगूसराय को हाई अलर्ट पर रखा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Alert regarding locust in all blocks of Patna district; High alert in Darbhanga, Muzaffarpur and Begusarai


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/alert-regarding-locust-in-all-blocks-of-patna-district-high-alert-in-darbhanga-muzaffarpur-and-begusarai-127472735.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/03/orig_tiddi_1593731594.jpg

0 Response to "पटना जिले के सभी प्रखंडों में टिड्‌डी को लेकर अलर्ट; दरभंगा, मुजफ्फरपुर व बेगूसराय में हाई अलर्ट"

Post a Comment