Popular Posts

पटना में मेयर गुट के हमले का जवाब देने की तैयारी में विपक्षी खेमा, 5 दिन बाद होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर तेज हुई सियासत

पटना में मेयर गुट के हमले का जवाब देने की तैयारी में विपक्षी खेमा, 5 दिन बाद होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर तेज हुई सियासत

मेयर सीता साहू के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में अब केवल पांच दिन बचे हुए हैं। इससे नगर निगम की राजनीति गरमा गई है। 31 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से एसके मेमोरियल में शुरू होने वाली अविश्वास प्रस्ताव पर बहस व वोटिंग का परिणाम भले ही कुछ हो, अभी तो दोनों खेमा ताल ठोक रहा है।
विपक्षी खेमे की सबसे बड़ी चिंता अपने पक्ष में आए हुए पार्षदों को एकजुट रखने की है। हालांकि, पिछले साल जब डिप्टी मेयर विनय कुमार पप्पू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था तो मेयर गुट के पक्ष में बहुमत साफ दिख रहा था। इसी दम पर मेयर ने अपने खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में अपनी कुर्सी बचा ली। लेकिन, डिप्टी मेयर के चुनाव तक विपक्षी खेमा एकजुट हुआ और मेयर के प्रति पार्षदों की नाराजगी दिखी। इस वजह से डिप्टी मेयर में वोटिंग के दौरान मामला टाई पर अटका था। तब नगर निगम में पार्षदों की संख्या 74 थी।

मेयर गुट व विपक्षी खेमा के उम्मीदवार को 37-37 वोट मिले थे। टॉस विपक्षी खेमे के पाले में गिरा और मीरा यादव डिप्टी मेयर बन गईं। इस बार सभी 75 पार्षद वोटिंग के दौरान मौजूद रहेंगे। ऐसे में पलड़ा विपक्ष का भारी लग रहा है। हालांकि, सशक्त स्थायी समिति के सातों सदस्यों ने विपक्षी एकता पर एक सुर में जोरदार हमला बोला है।

ऐसे में विपक्ष का आरोप है कि आरोप मेयर पर लगे तो हर बार की भांति एक बार फिर उनकी ढाल उनके चहेते सशक्त स्थायी समिति सदस्य बन गए हैं। विपक्ष इस आरोप को जोरदार तरीके से लगाता रहा है कि मेयर बैठकों में पार्षदों के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे पाती हैं। उनके जवाब सशक्त स्थायी समिति सदस्यों या निगम प्रशासन की ओर से आते हैं।

मेयर गुट के निशाने पर डिप्टी मेयर
मेयर के खिलाफ खड़ी हुई डिप्टी मेयर भी अब निशाने पर आ गई हैं। मेयर गुट की आरोप लगाया गया है कि वे निगम हित की बात न कर विकास विरोधी विपक्षी खेमा के हित को साधने की कोशिश चुनाव के बाद से ही कर रही हैं। डिप्टी मेयर पर जिस प्रकार से हमला बढ़ा है, उससे निगम की राजनीति में एक अलग स्थिति पैदा होगी। इन तमाम स्थितियों के बाद भी सत्ताधारी खेमा दम भर रहा है कि 31 जुलाई को जब सदन में वोटिंग होगी तो मेयर अपनी चेयर बचा लेंगी। विपक्षी गुट को एक बार फिर निराशा झेलनी पड़ेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Opposition camp preparing to respond to Mayor's faction attack in Patna; Politics intensified over voting on no-confidence motion to be held after 5 days


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/opposition-camp-preparing-to-respond-to-mayors-faction-attack-in-patna-politics-intensified-over-voting-on-no-confidence-motion-to-be-held-after-5-days-127553157.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/26/88_1595719727.jpg

0 Response to "पटना में मेयर गुट के हमले का जवाब देने की तैयारी में विपक्षी खेमा, 5 दिन बाद होने वाले अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग को लेकर तेज हुई सियासत"

Post a Comment