Popular Posts

पटना में जलजमाव वाले इलाके की हुई पहचान, पानी निकालने की नहीं हो पाई व्यवस्था

पटना में जलजमाव वाले इलाके की हुई पहचान, पानी निकालने की नहीं हो पाई व्यवस्था

पटना नगर निगम की ओर से जलजमाव वाले इलाकों की पहचान की गई है। सभी छह अंचलों में होने वाले जलजमाव को लेकर पिछले दिनों सभी वार्डों से प्रभारी सफाई निरीक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर जलजमाव वाले इलाके को चिह्नित तो कर लिया गया है, लेकिन इन स्थानों से पानी निकालने के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है। नगर निगम की ओर से पानी निकालने के लिए बारिश होने के बाद ही कार्रवाई शुरू की है। नए इलाकों में होने वाले जलजमाव को देखते हुए स्थायी तौर पर पंप लगाने की व्यवस्था नहीं हो पाई है।

इस संबंध में अब नगर निगम के स्तर पर चर्चा शुरू हुई है। निगम प्रशासन की ओर से इस बार नाला उड़ाही की व्यवस्था किए जाने का दावा किया गया। नगर विकास विभाग के स्तर पर हुई बैठक के दौरान निगम प्रशासन को सभी इलाकों से पानी निकालने के लिए बचे इलाकों के नालों की सफाई कराने का आदेश दिया गया है। हालांकि, जिन इलाकों में नाला ही नहीं है, उन इलाकों को लेकर कोई विशेष व्यवस्था नहीं हो पाई है। नाला वाले इलाकों में तेज बारिश के बाद तीन से आठ घंटे में पानी को निकालने में कामयाबी मिल रही है। ऐसे में जो क्षेत्र अब तक नाला से जुड़े नहीं हैं, वहां की स्थिति काफी दयनीय है।

निचले इलाकों से जमा पानी निकालने के लिए पंप ही विकल्प

नूतन राजधानी अंचल में बिरला कॉलोनी, विधायक कॉलोनी, कॉटिल्य नगर, पुलिस कॉलोनी सेक्टर, श्रीकृष्ण विहार कॉलोनी से देवी मार्केट तक व विद्या कॉलोनी, अकलु चौक, सरिस्ताबाद गांव आदि ऐसे इलाके हैं, जहां पर पानी निकालने के लिए नगर निगम को पंप लगाना पड़ता है।

पाटलिपुत्र अंचल में राजीव नगर रोड नंबर 23, एक्सटीटीआई कॉलोनी, अल्पना सिनेमा के पीछे, लक्ष्मीनिया गली, यदुवंशी नगर, निराला नगर, पॉलसन रोड (अंकुर स्कूल के पास), पीर बसावन नगर, मयूर विहार कॉलोनी, आशियाना फेज-1, एजी कॉलोनी, पटेल नगर बाबा चौक, इंद्रपुरी रोड 10 व 7सी, एलबीएस स्टेडियम के पीछे, न्यू पाटलिपुत्र रोड नंबर 1 व 3 में भी कुछ इसी प्रकार की स्थिति है। इन इलाकों में लगने वाले पानी को निकालने के लिए पंप से नजदीक के नाला तक पानी को लिफ्ट किया जाता है।

निगम ओर से कराए गए सर्वेक्षण में भी यह स्थिति सामने आ चुकी है। इसके बाद भी स्थायी तौर पर पंप की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। नूतन राजधानी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार पंकज ने कहा कि जलजमाव वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए 13 पंपों को लगाया गया है। किसी भी वार्ड में जमने वाले पानी को निकालने की तैयारी की गई है। पाटलिपुत्र अंचल की ओर से जलजमाव वाले इलाकों से पानी निकालने के लिए 18 पंपों को लगाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Identification of water logged area in Patna, no system of draining water


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/identification-of-water-logged-area-in-patna-no-system-of-draining-water-127553168.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/26/89_1595719869.jpg

0 Response to "पटना में जलजमाव वाले इलाके की हुई पहचान, पानी निकालने की नहीं हो पाई व्यवस्था"

Post a Comment