Popular Posts

सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत

सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत

थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मचहा वार्ड नंबर 16 में शनिवार की दोपहर जहरीला सांप काटने के बाद इलाज के दौरान 13 वर्षीय दिलकुश कुमार की अनुमंडलीय अस्पताल में मौत हो गई। मृत बालक मचहा निवासी संजय शर्मा का पुत्र था। ग्रामीणों ने बताया कि मृत बालक घर के अंदर चौकी पर सोया हुआ था, उसी समय चौकी से उतरने के समय में जहरीली सांप काट लिया। जिसके बाद वह जोर-जोर से चिल्लाया जिसके बाद उसके परिजनों ने आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचते ही मौत हो गई। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/bhagalpur/triveniganj/news/13-year-old-boy-dies-of-snake-bite-127501675.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/

0 Response to "सर्पदंश से 13 वर्षीय बालक की मौत"

Post a Comment