सुपौल से वापस दिल्ली काम पर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की बस पलटी, 5 की मौत
19 July, 2020
Comment
सुपौल के सिमराही से मधुबनी के सकरी होकर दिल्ली के आनंद विहार जा रही डबल डेकर बस रविवार सुबह यूपी के कन्नौज में आगरा एक्सप्रेस वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत छह की मौत हो गई और 33 यात्री घायल हो गए। पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें से कई लॉकडाउन के बाद फैक्ट्री बंद होने से घर लौट आए थे।
काम की तलाश में फिर दिल्ली जा रहे थे। हादसे की वजह बस चालक को झपकी आना बताया गया है। मृत यात्रियों में फरीदाबाद निवासी चालक राजेंद्र कुमार (42), लालबाबू (40), अशर्फी निषाद (50), लक्ष्मी साह (64) और चंद्रिका राय (57) शामिल हैं जबकि एक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लक्ष्मी साह गोपालगंज की निवासी थी। बस में मधुबनी जिले के 18 लोग सवार थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/migrant-workers-returning-from-supaul-to-delhi-work-overturned-5-dead-127532071.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/91_1595200580.jpg
0 Response to "सुपौल से वापस दिल्ली काम पर लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की बस पलटी, 5 की मौत"
Post a Comment