Popular Posts

बिहार की मातृ मृत्यु दर में आई 16 अंकों की कमी, लोगों की औसत आयु भी दाे माह बढ़ी

बिहार की मातृ मृत्यु दर में आई 16 अंकों की कमी, लोगों की औसत आयु भी दाे माह बढ़ी

बिहार में मातृ मृत्यु दर में 2014 के बाद पहली बार 16 अंकों की गिरावट हुई है। 2014-17 के बीच राज्य में प्रति एक लाख पर 165 माताओं की मृत्यु हो जाती थी। सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के अनुसार 2018 में यह आंकड़ा गिरकर 149 पर आ गया है। जबकि, पूरे देश में इसी अवधि में मातृ मृत्यु दर में नौ अंकों की कमी आई है। इसके अलावा, राज्य के लाेगाें की औसत आयु भी बढ़ी है। 2016 तक बिहार के लोगों की औसत आयु जहां 68.07 वर्ष थी, वह एसआरएस 2018 के अनुसार बढ़कर 68.09 वर्ष हो गई है।

इस तरह लोगों की औसत आयु में 2 महीने की वृद्धि हुई है। शिशु मृत्यु दर भी प्रति हजार 35 से घटकर राष्ट्रीय औसत 32 के बराबरी पर आ गई है। ऐसा पहली बार हुआ है। टीकाकरण के क्षेत्र में भी बिहार आगे बढ़ रहा है और अब 86 फीसदी टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि ये सारे आंकड़े इस बात के संकेत हैं कि राज्य में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर बड़े अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bihar's maternal mortality decreased by 16 points, average age of people also increased in the next month


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/news/bihars-maternal-mortality-decreased-by-16-points-average-age-of-people-also-increased-in-the-next-month-127532072.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/image-155_1595200473.jpg

0 Response to "बिहार की मातृ मृत्यु दर में आई 16 अंकों की कमी, लोगों की औसत आयु भी दाे माह बढ़ी"

Post a Comment