5 दिनों से जलजमाव झेल रहे लाेगाें ने 3 घंटे शेरपुर में एनएच-28 पर ठप रखा आवागमन
यूं ताे इस वर्ष बारिश के काफी पहले शुरू हाे जाने के कारण शहरवासियाें काे करीब डेढ़ महीने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। टूटी सड़काें पर जलजमाव के कारण लाेग रास्ता बदल-बदल कर निकल रहे हैं, फिर भी कहीं न कहीं फंस ही जा रहे हैं। इस बीच 5 दिनाें से बारिश व लगातार भीषण जलजमाव के बीच पानी निकासी की रफ्तार काफी कम हाेने से लाेगाें का आक्राेश भड़क रहा है। सड़क व गलियाें के साथ-साथ सैकड़ाें लाेगाें के घर व दुकानाें में बारिश के साथ-साथ नाला का पानी घुसा हुआ है।
गंदगी व बदबू के साथ-साथ सांप-बिच्छू का भी भयंकर प्रकाेप है। ऐसे में नारकीय जिंदगी जी रहे लाेग अब सड़क पर उतरने लगे हैं। शेरपुर के लोगों ने शुक्रवार की दोपहर बेंच-डेस्क रख और बांस-बल्ले से एनएच-28 को घेर कर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि नगर विकास मंत्री का शहर होने पर भी शहर की ऐसी नारकीय स्थिति है। करीब 3 घंटे तक गाड़ियों की लंबी कतारें दोनों तरफ खड़ी हो गईं। शहर से लौटने वाले बाइक व साइकिल सवारों समेत कई राहगीरों से मारपीट भी की गई। ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे थे। लेकिन, कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।
सीओ बोले- हम क्या कर सकते हैं
सीओ को लोगों ने फोन मिलाया ताे उन्होंने जवाब दिया कि बारिश अत्यधिक हुई है तो क्या किया जा सकता है। सदर थाने की गश्ती पुलिस ने दो बार ग्रामीणों से बात की, लाेग नहीं माने। लेकिन, जब काेई अधिकारी नहीं पहुंचे ताे स्वयं जाम हटा कर पानी निकासी के लिए पंचायत भवन के पास ग्रामीण सड़क को काट दिया। इससे शेरपुर का पानी दिघरा नहर साइफन की ओर निकलने लगा। हालांकि, रफ्तार धीमी ही थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/water-logging-for-5-days-will-bring-traffic-on-nh-28-in-sherpur-for-3-hours-127548619.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/25/24muzaffarpur-06_1595621187.jpg
0 Response to "5 दिनों से जलजमाव झेल रहे लाेगाें ने 3 घंटे शेरपुर में एनएच-28 पर ठप रखा आवागमन"
Post a Comment