4 वर्षों से खुटवारा मोड़ से कांटी जाने वाली सड़क जर्जर
सदर प्रखंड क्षेत्र के खुटवारा मोड़ से कांटी जाने वाली मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति होने के कारण रास्ते से गुजरने वाले लोगों को हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। यह सड़क खुटवारा, डिहबेरै, राम बेरै, कांटी, भलुआही, हगौली, भवानीपुर, बेलवा, भुइयास्थान, तेलहन व रन्न मझिगा तक जाती है, जो पिछले चार वर्षों से जर्जर है। सड़क जर्जर होने के कारण लोगों को तीन किलोमीटर अधिक दूरी तय कर प्रखंड मुख्य जाना पड़ता है। सड़क की दुर्दशा को देख कर स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक और सांसद को जाकर अपना दुखरा कई बार सुना चुके हैं,लेकिन जनता की आवाज़ को किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं सुनी। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
ग्रामीण नीतीश झा,मदन यादव,मो. अंजार,राजन कुमार झा,श्रवण कुमार झा,उमेश पंडित,सदैव दास,राम कुमार मण्डल,मिलन यादव, इंद्रजीत यादव ने बताया कि इस सड़क से आधा दर्जन से ज्यादा गांवाें की करीब तीस से चालीस हजार की आबादी प्रभावित है। 15 दिन पहले सदर प्रखंड के वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष सागर ने अपने लेटर हेड पर लिख कर स्थानीय सांसद से मिल कर सड़क की दुर्दशा से अवगत कराए थे।
सांसद व विधायक नहीं देते ध्यान : मुखिया- इस संबंध में अतिहर की मुखिया रेखा देवी ने बताया कि हमारी पंचायत की विभिन्न सड़क,स्कूल और कई अन्य काम जो यहां के सांसद और विधायक के द्वारा किया जाना चाहिए, लेकिन वे लोग नहीं कर रहे हैं। इस क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि खुटवारा से कांटी जाने वाली सड़क चार वर्षों से जर्जर है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/the-road-that-has-been-cut-from-khutwara-diversion-for-4-years-127532128.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/
0 Response to "4 वर्षों से खुटवारा मोड़ से कांटी जाने वाली सड़क जर्जर"
Post a Comment