Popular Posts

दोबारा टूटा धौस नदी का महराजी तटबंध गोपालपुर व पिंडारुछ के घरों में घुसा पानी

दोबारा टूटा धौस नदी का महराजी तटबंध गोपालपुर व पिंडारुछ के घरों में घुसा पानी

पिंडारुछ पंचायत के गोपालपुर गांव में अधवारा समूह के धौस नदी की महराजी बांध पहले से टूटे स्थल से महज आधा किमी दूरी पर फिर शनिवार की देर रात टूट गया। जिससे क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति भयावह हो गई है। गोपालपुर व पिंडारुछ के सैकड़ो घरों में बाढ़ की पानी घुस गई है। ग्रामीण अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर ऊंचे स्थान दरभंगा कमतौल एसएच 75 पर विस्थापित हो रहे है। ग्रामीण सुधीर चौपाल, जमाहिर चौपाल, सुनील चौपाल, महाबीर चौपाल, रघुवीर चौपाल, विशेस्वर चौपाल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि इसी बांध में रेलवे पुल के पास बीते गुरुवार की रात टूटा गया था।

जिसे विभाग के निर्देश पर ठेकेदार ने बांध ठीक किया था। लेकिन उस टूटे स्थल से थोड़ी दूरी पर वही बांध दुसरी जगह पर शनिवार की रात टूट गया। यह खबर सुनते ही रेल पुल के पास काम कर रहे ठेकेदार रात में ही काम छोड़ कर भाग गया। डीएम ने भी रिसाव स्थल को बांधने के आदेश दिए थे। ठेकेदार अपनी मनमौजी कर रिसाव स्थल को छोड़ दिया। नतीजा रात में वह रिसाव स्थल टूट गया।

बांध टूटने से दर्जनों गांव प्रभावित : महराजी बांध टूटने से गोपालपुर और पिंडारुछ के साथ ही सिंहवाड़ा प्रखंड के हरिहरपुर, बहुआरा, धरमपुर, मालपट्टी, कनौर, तिलसठ, माधोपट्टी, सुन्दरपुर, गंज रघौली, कारजापट्टी, बरिओल, सदर प्रखंड के केतुका, मखनाही, शीशो पश्चमी पंचायत सहित दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित होने लगे है।
बांध मरम्मति का काम बाढ़ नियंत्रण विभाग के पास: सीओ
केवटी सीओ अजित कुमार झा ने कहा कि पहले जमींदारी बांध की मरम्मत प्रखंड स्तर पर होती थी। लेकिन 1980 के बाद सरकार के नियम बदल गए उसके बाद से ये काम बाढ़ नियंत्रण विभाग के पास चला गया। वैसे हम लोग भी अपने स्तर से बांध सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/the-maharaji-embankment-of-the-broken-dhaus-river-again-entered-the-houses-of-gopalpur-and-pindaruchh-127532140.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/20/

0 Response to "दोबारा टूटा धौस नदी का महराजी तटबंध गोपालपुर व पिंडारुछ के घरों में घुसा पानी"

Post a Comment