Popular Posts

पाइप बिछाने को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली

पाइप बिछाने को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली

टेहटा ओपी क्षेत्र के सुमेरा पंचायत अंतर्गत मिश्रबीघा गांव में रविवार की रात अपराधी तत्वों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक गांव निवासी गिरजा यादव का बेटा कृष्णा यादव बताया जाता है। गोली युवक के पैर में लगी है। जख्मी युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले नल जल योजना का पाइप बिछाने को लेकर कृष्णा यादव से गांव के ही कुछ लोगों के साथ झड़प हुई थी।

रविवार की रात कृष्णा यादव अपने केबिन पर सोया हुआ था। रात के लगभग 9:30 बजे अपराधी वहां पहुंचे और उसे गोली मार दी। ओपी प्रभारी बैरिस्टर पासवान ने बताया कि जख्मी युवक का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। उसका फर्दबयान लेने के लिए पुलिस पदाधिकारी को वहां भेजा गया है। पुलिस उसके फर्दबयान का इंतजार कर रही है। फर्दबयान आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। अब तक मिली जानकारी के अनुसार घटना के पीछे नल जल योजना का पाइप बिछाने को लेकर विवाद बताया जा रहा है। इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/youth-shot-dead-in-a-dispute-over-laying-pipes-127486298.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/07/

0 Response to "पाइप बिछाने को लेकर हुए विवाद में युवक को मारी गोली"

Post a Comment