Popular Posts

जहानाबाद में 47 तो अरवल में 31 पॉजिटिव केस मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या 560

जहानाबाद में 47 तो अरवल में 31 पॉजिटिव केस मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या 560

जिले में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को भी जिले में कोरोना का जबरदस्त आउटब्रेक हुआ और फिर नए 47 पॉजिटिव मरीज सामने आए। इस प्रकार जिले में अब तक कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर तेजी से 560 तक जा पहुंची है। इस प्रकार पिछले चार दिनों में कुल 121 नए पॉजिटिव केस सामने आने से जिले में खलबली मच गई है। प्रशासनिक से लेकर जिले के स्वास्थ्य महकमे की चिंता को भी इससे बल मिला है।

पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अचानक आई तेजी से आइसोलेशन को लेकर प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई है। गौरतलब हो कि जिले में अब तक कुल 6530 लोगों के सैंपल की जांच की गई है जिसमें 5550 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब तक जिले में मात्र दो लोगों ने कोरोना से हार मानी है जबकि 346 लोगों ने कोराेना को पटखनी देकर अस्पताल से अपने घरों में सुरक्षित वापसी कर ली है।
आइसोलेशन सेंटरों की सुविधा दुरूस्त होगी, ऑक्सीजन सिलिंडर की मात्रा बढ़ेगी
लगातार तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के बीच जिला प्रशासन सीधे तौर पर अब स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों पर नजर रख रहा है। मंगलवार को डीएम नवीन कुमार ने जिले में आइसोलेशन सेंटरों की व्यवस्था दुरूस्त करने को ले आइसोलेशन सेंटर के प्रभारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावी रणनीति तैयार की। डीएम ने सबसे पहले आइसोलेशन सेंटर की अद्यतन सुविधाओं की समीक्षा की। बाद में उन्होंने आइसोलेशन सेंटर की सुविधाओं को और दुरूस्त करने के लिए कई जरूरी हिदायतें दी।

मुरगांव की संक्रमित हुई नर्स के संपर्क में आई तीन महिलाएं पॉजिटिव
हुलासगंजप्रखंड क्षेत्र के मुरगांव पीएचसी में कुछ दिन पूर्व एक एएनएम कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। मंगलवार को उसी के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों का रैपिड एंटीजन टेस्ट के द्वारा जांच किया गया जिसमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए जाने वालों में महिला हेल्थ वर्कर की भाभी, सहेली एवं एक अन्य व्यक्ति शामिल है। इस संबंध में हेल्थ मैनेजर विरेश कुमार ने बताया कि संक्रमितों में एक 21 वर्षीय महिला जिसका घर रतनी प्रखंड के धानाडिहरी है वहीं दूसरी 40 वर्षीय महिला भगवानपुर की है जबकि तीसरी महिला जो 55 वर्षीय है, जो केउर गांव की रहने वाली है। सभी को आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
47 cases were registered in Jehanabad and 31 positive cases in Arwal, 560 infected patients


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/47-cases-were-registered-in-jehanabad-and-31-positive-cases-in-arwal-560-infected-patients-127539064.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/orig_96_1595372406.jpg

0 Response to "जहानाबाद में 47 तो अरवल में 31 पॉजिटिव केस मिले, संक्रमित मरीजों की संख्या 560"

Post a Comment