40 नए लघु उद्योगों की हुई स्थापना, कलस्टर बनाकर मजदूरों को दिया जाएगा काम
जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच जिले में औद्योगिक विकास का संकल्प भी लगातार आगे बढ़ता रहेगा। वे मंगलवार को जिले में लॉकडाउन की अवधि में शुरू किए गए औद्योगिक विकास के कार्यों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए एवं कोरोना काल में आए वापसी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।
बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, वरीय उप समाहर्ता निकिता एवं मार्गण सिन्हा के साथ कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विपरीत हालात में भी जिले में लघु उद्योगों की स्थापना का काम लगातार आगे बढ़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष- 2019-20 में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत 63 सूक्ष्म उद्योगों को स्वीकृति मिली है, जिसके तहत जिले में अब तक कुछ 40 से अधिक सूक्ष्म उद्योग लगाए जा चुके हैं।
वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 में कोरोना से जंग लड़ने के साथ-साथ उद्योग का विस्तार के कार्य को भी जारी रखा गया है, जिसके अंतर्गत जिला उद्योग केन्द्र द्वारा 36 आवेदनों में से छह को अब तक स्वीकृति मिल चुकी है। गौरतलब हो कि कोरोना काल में विगत एक महीने में कई नई उद्योगों की शुरूआत की गई है। गोनसा में कांटी फैक्ट्री, ऊंटा में दो पेपर प्रिंटिंग प्रेस, अगरबत्ती निर्माण काको पाली में, सिकरिया में पेवर ब्लाॅक बनाने का काम आरंभ किया गया है जिसका शुभारंभ खुद डीएम ने किया है।
इसके अलावा रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विभागों के द्वारा जैसे कृषि, उद्यान, पशुपालन, परिवहन, जीविका, योजना, मत्स्य पालन इत्यादि द्वारा जिला निबंधन सह परार्मश केन्द्र डीआरसीसी में आयोजित परामर्श सप्ताह के माध्यम से 22 से 27 जून को कोरोना के कारण अन्य राज्यों से आये वापसी श्रमिकों को उनके कौशल एवं रुझान को ध्यान में रखते हुए रोजगार व स्वरोजगार हेतु परामर्श दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि आने वाले समय में क्लस्टर निर्माण की स्थापना पर भी विचार किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा वापसी श्रमिकों को उसके माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार दिया जा सके और जिले में औद्योगिक विकास की रफ्तार को बढ़ाया जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/jehanabad/news/establishment-of-40-new-small-scale-industries-work-will-be-done-for-laborers-by-making-clusters-127539059.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/22/95_1595372339.jpg
0 Response to "40 नए लघु उद्योगों की हुई स्थापना, कलस्टर बनाकर मजदूरों को दिया जाएगा काम"
Post a Comment