सुशांत के फ्लैट पर पहुंची पुलिस; साेसाइटी मैनेजर, गार्ड, नाैकर का लिया बयान, कुछ सामान भी ले गई
जिस फ्लैट में 14 जून काे अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, शुक्रवार काे पटना पुलिस वहां भी पहुंची। सुशांत के नाैकर नीरज, अपार्टमेंट के गार्ड, साेसाइटी मैनेजर और जमीन मालिक से पूछताछ की। सुशांत और रिया के रिलेशन के साथ ही यह जानकारी ली कि यहां काैन-काैन लाेग कब-कब आते थे। वहां रहने वाले और आसपास के लाेगाें से भी पूछताछ की। सूत्राें के अनुसार, सुशांत के फ्लेट से कुछ चीजें पुलिस अपने साथ ले गई हैं जिसकी जांच करेगी।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह द्वारा दर्ज कराए गए केस में सुशांत के दाेस्त महेश शेट्टी का भी नाम है। इस बात का जिक्र है कि सुशांत फिल्मी दुनिया काे छाेड़कर केरल के कुर्ग में ऑर्गेनिक खेती करने के लिए जमीन देखने के लिए महेश के साथ जाने वाले थे, पर रिया ने मना कर दिया। सूत्राें के अनुसार पटना पुलिस महेश को प्राइम विटनेस बना सकती है। महेश ने पूछताछ में पटना पुलिस काे बताया है कि सुशांत के नहीं चाहने के बावजूद रिया और उसकी मां संध्या चक्रवर्ती ने कई स्टाफ बदल दिए।
इसमें वो बॉडीगार्ड भी शामिल था जो सुशांत के साथ हमेशा रहता था। यूपी का रहने वाले इस बाॅडीगार्ड काे रिया ने 22 मार्च काे हटा दिया। सुशांत कही हालत यह हाे गई थी कि परिवार वालाें से बात करने के बाद रिया के खाैफ से वे माेबाइल काे रिसेट कर देते थे। ऐसा इसलिए कि रिया और उनकी मां काे सुशांत के परिवार वाले या किसी दाेस्त से बात करना गवारा नहीं था।
दर्ज किया डॉक्टर का बयान
बिहार पुलिस ने शुक्रवार को सुशांत सिंह राजपूत का इलाज करने वाले एक और डॉक्टर केसरी चावड़ा का बयान दर्ज किया है। सूत्राें की मानें ताे पुलिस काे इस डाॅक्टर ने बताया कि नवंबर 2019 से सुशांत सिंह का इलाज कर रहे थे। फरवरी के आखिरी सप्ताह से सुशांत दवा को रेगुलर तरीके से नहीं खा रहे थे। बाद में मेरे एडवाइज काे भी अनसुना करने लगे थे।
पटना के अफसरों को मीडिया से बचाने को धक्का देकर ले गई मुंबई पुलिस
पटना पुलिस के दाे अधिकारी मनाेरंजन भारती और दुर्गेश गहलाैत स्थानीय पुलिस की मदद लेने के लिए क्राइम ब्रांच पहुंचे थे। दाेनाें अधिकारी वहां से निकले ताे मीडियाकर्मियाें ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान मुंबई पुलिस भी वहां पहुंच गई। बिहार पुलिस के अधिकारियों को कथित तौर पर धक्का देकर मुंबई पुलिस वैन में ले गई।
इधर, टीम में माैजूद एक अधिकारी ने बताया कि जांच से मुंबई पुलिस नहीं राेक रही है। मीडिया से निकालकर वहां से ले गई। बाद में मुंबई पुलिस की ओर से यह कहा गया कि बिहार पुलिस की मदद करने वहां गए थे। हालांकि, जो वीडियो सामने आए हैं उसमें मुंबई पुलिस के लोग बिहार पुलिस के अधिकारियों की कमर में हाथ लगाकर अपने साथ ले जाते दिखे।
बिना सिक्योरिटी वाले इलाके में चुना था फ्लैट
बांद्रा के काफेरी हाइट्स के जिस फ्लैट में सुशांत थे, रिया ने उस में भूत-प्रेत की बात कहकर दूसरे फ्लैट में शिफ्ट कर दिया था। नया फ्लैट माउंटब्लैक इलाके में था। महेश की वजह से पटना पुलिस उस बिजनेसमैन तक पहुंच गई है जिससे रिया ने संपर्क कर फ्लैट दिलाने के लिए बातचीत की थी। सूत्रों की मानें तो रिया को फ्लैट दिखाने वाले ने पुलिस को बताया कि जाे पहले फ्लैट दिखाया गया था।
उसमें हाई सिक्योरिटी और स्वीमिंग पूल समेत कई सुविधाएं थीं। जब रिया से फ्लैट के बारे में बात की गई तब रिया ने कहा कि माउंटब्लैक में फ्लैट में मिल गया है। वह एक बाॅलीवुड स्टार की सिक्योरिटी के नजिरए से ठीक नहीं था। पुलिस जांच का दायर बढ़ाते हुए अब यह सुराग लगाने में जुटी है कि क्या साेची-समझी साजिश के तहत ताे नहीं किया गया।
एक दिन में होटल, क्लब, फ्लाइट पर 5.56 लाख खर्च, 2.58 करोड़ का टर्म डिपोजिट
मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के बंड्रा स्थित कोटक बैंक की डिटेल चौंकाने वाली है। ट्रांजक्शन के डिटेल देख पुलिस भी चौंक गई। एक ही दिन में कई कई लाख के खर्चे देखे गए हैं। छानबीन में पता चल रहा है कि ये खर्च सुशांत ने अकाउंट से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार वालों पर किया है। 29.11.2019 के ट्रांजक्शन के डिटेल देख पुलिस को भी आश्चर्य हुआ। पहले फ्लाइट के नाम पर 1.50 लाख रुपए का ट्रांस्फर है। फिर उसी दिन दिल्ली की फ्लाइट के नाम पर 91.91 हजार का ट्रांजक्शन है।
इसी दिन मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थित एक होटल में तीन लाख रुपए खर्च हुआ है। फिर इसी दिन लोनावाला में एक क्लब में 23 हजार का खर्च दिख रहा है। 29 नवंबर को ही इसी अकाउंट से 2.58 करोड़ का टर्म डिपोजिट किया गया है। अब पुलिस इस टर्म डिपोजिट का डिटेल पता कर रही है। इस संबंध में शुक्रवार को भी बैंक से जानकारी मांगी गई है। पुलिस इसके अलावा सुशांत के अन्य खातों की जानकारी जुटाई है, जिसकी पड़ताल चल रही है।
सुशांत के पूर्व रूम पार्टनर और स्टाफ से पूछताछ
सुशांत के रूम पार्टनर रहे सिद्धार्थ पटौदी से भी पुलिस पूछताछ की। सिद्धार्थ सुशांत के अच्छे मित्रों में गिने जाते हैं। सिद्धार्थ ने सुशांत से जुड़ी कई जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने यह भी कहा कि सुशांत अपने रिलेशनशिप में खुश नहीं थे। सूत्रों की माने तो इसके अलावा सुशांत के स्टाफ दिनेश सावंत से भी पुलिस पूछताछ की है। दिनेश सावंत को रिया ने ही पुराने स्टाफ को हटाकर रखवाया था।
एसएसपी ने डीसीपी क्राइम को लिखी चिट्ठी
बिहार पुलिस को सहयोग करने के लिए पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने मुंबई के डीसीपी क्राइम को चिट्ठी लिखी है। ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि मुंबई पुलिस पटना पुलिस को तफ्तीश में सहयोग नहीं कर रही है। डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शुक्रवार की देर रात कहा कि जांच में सहयोग के लिए पटना के एसएसपी ने मुम्बई के डीसीपी क्राइम को चिट्ठी लिखी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/police-reached-sushants-flat-statement-taken-by-the-security-manager-the-guard-the-nacker-also-took-some-goods-127572989.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/08/01/orig_95_1596237479.jpg
0 Response to "सुशांत के फ्लैट पर पहुंची पुलिस; साेसाइटी मैनेजर, गार्ड, नाैकर का लिया बयान, कुछ सामान भी ले गई"
Post a Comment