काेरोना के मरीजों के लिए जिलों में 4-4 वेंटिलेटर के साथ बनेगी डेडीकेटेड आईसीयू
राज्य के सभी जिलों में कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए चार-चार वेंटिलेटर के साथ डेडीकेटेड आईसीयू बनाई जाएगी। बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईपीआरडी सचिव अनुपम कुमार और स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि डेडीकेटेड कोविड-19 अस्पतालों पर से दबाव कम करने और स्थानीय स्तर पर गंभीर मरीजों को जिला स्तर पर बेहतर ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने के लिए यह व्यवस्था की गई है। राज्य में इस समय कोविड-19 केयर सेंटर, कोविड-19 हेल्थ सेंटर और डेडीकेटेड कोविड-19 अस्पताल में मरीजों के लिए 43000 बेड की क्षमता है। हालांकि, अभी 26000 बेड उपलब्ध हैं। अब जितनी भी बेड संख्या बढ़ाई जाएगी, उन सभी पर कम से कम ऑक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम जरूर रहेगा।
अभी 2500 बेड पर पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि सभी जिलों में जिलों में अधिक से अधिक ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटिलेटर और आईसीयू का इंतजाम किया जा रहा है। अभी ढाई हजार बेड पर पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था है जबकि 12000 बेड के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है। इसी प्रकार कोविड-19 मरीजों के लिए 270 आईसीयू तैयार है और 383 वेंटिलेटर उपलब्ध है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जिलों में 290 कोविड-19 केयर सेंटर में इस समय 19000 बेड उपलब्ध है। इसमें से 4202 बेड के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है जबकि 43 बेड पर पाइप पर ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था है।
वहां और भी 14000 बेड लगाए जाएंगे। इसी प्रकार 94 कोविड-19 हेल्थ सेंटर 6342 बेड लगाने की क्षमता है। हालांकि वहां अभी 5000 बेड उपलब्ध है। इनमें से 2975 बेड के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है जबकि 531 बेड पर पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था है। वही 10 डेडीकेटेड कोविड-19 अस्पताल में 3800 की तुलना में 3000 बेड उपलब्ध है। इनमें से 1855 बेड पर पाइप से गैस पहुंचाने की व्यवस्था है।
मास्क नहीं पहनने पर 5630 लोगों ने भरा जुर्माना
पटना|अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले पिछले 24 घंटे में 5630 लोगों से 2 लाख 81 हजार 500 रुपए जुर्माना वसूला गया। इस दौरान 2 एफआईआर दर्ज करके 7 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 692 वाहन जब्त करके 17 लाख 75 हजार 900 रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए गए। इस प्रकार 1 जुलाई से अब तक 23854 वाहन जब्त करके 5 करोड़ 62 लाख 92 हजार 15 रुपए जुर्माना लिया गया है। वहीं 5 जुलाई से अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 1,31,745 लोगों से 65 लाख 87 हजार 250 जुर्माना वसूला गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/dedicated-icu-with-4-4-ventilators-to-be-built-in-districts-for-karona-patients-127566227.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/hospital_1596064973.jpg
0 Response to "काेरोना के मरीजों के लिए जिलों में 4-4 वेंटिलेटर के साथ बनेगी डेडीकेटेड आईसीयू"
Post a Comment