Popular Posts

कोरोना ने रोकी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की रफ्तार, 4 महीने में मात्र 2% उपलब्धि, 1 लाख स्टूडेंट को शिक्षा ऋण देने का है लक्ष्य

कोरोना ने रोकी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की रफ्तार, 4 महीने में मात्र 2% उपलब्धि, 1 लाख स्टूडेंट को शिक्षा ऋण देने का है लक्ष्य

कोरोना ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की रफ्तार रोक दी है। वर्ष 2020-21 में एक लाख स्टूडेंट को उच्च शिक्षा के लिए लोन देने का लक्ष्य है। 1 अप्रैल से 27 जुलाई तक ऑनलाइन 2023 आवेदन ही मिले हैं। यानी लक्ष्य का लगभग 2 प्रतिशत उपलब्धि है। शिक्षा विभाग ने जिलों के अधिकारियों को अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए कहा है।

योजना के नोडल पदाधिकारी अरविंद सिन्हा ने बताया कि कोरोना के कारण कॉलेज व शिक्षण संस्थान बंद रहने से कम आवेदन आ रहे हैं। कॉलेज व शिक्षण संस्थान खुलने के बाद योजना में तेजी आएगी। इस वित्तीय वर्ष में अबतक 43.97 करोड़ के ऋण स्वीकृत हुए हैं।
पिछले साल 75 हजार छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत शिक्षा ऋण देने का लक्ष्य था। 1 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2020 तक 53327 विद्यार्थियों के लिए 1292.15 करोड़ लोन स्वीकृत किया गया था। इसमें 630 करोड़ लोन राशि दी गई थी। सरकार शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से छात्रों को 4 प्रतिशत और छात्राओं व दिव्यांग स्टूडेंट को 1 प्रतिशत ब्याज पर अधिकतम 4 लाख रुपए तक ऋण दिलाती है।

विभिन्न तकनीकी संस्थानों के साथ सामान्य कोर्स के लिए भी छात्र ऋण ले सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। सरकार ने कई बार कहा है कि शिक्षण संस्थानों से पास होने के बाद रोजगार मिलने पर आसानी से ऋण लौटा दे। रोजगार नहीं मिलने की स्थिति में सरकार लोन माफ भी कर सकती है। इस साल सबसे अधिक पटना जिले में 6561 और सबसे कम शेखपुरा में 545 स्टूडेंट को लोन दिलाने का लक्ष्य है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Corona stopped the speed of student credit card, only 2% achievement in 4 months, education loan is targeted to 1 lakh students


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/corona-stopped-the-speed-of-student-credit-card-only-2-achievement-in-4-months-education-loan-is-targeted-to-1-lakh-students-127566226.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/30/83_1596065143.jpg

0 Response to "कोरोना ने रोकी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की रफ्तार, 4 महीने में मात्र 2% उपलब्धि, 1 लाख स्टूडेंट को शिक्षा ऋण देने का है लक्ष्य"

Post a Comment