Popular Posts

श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन में मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी की मिट्टी का होगा उपयोग

श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन में मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी की मिट्टी का होगा उपयोग

अयोध्या में आगामी 5 अगस्त को होने वाले श्रीराम जन्मभूमि भूमि पूजन में मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी की मिट्टी का भी उपयोग किया जाएगा। इसके लिए यहां से पवित्र मिट्टी काे अयोध्या भेजा जा रहा है। इस क्रम में जानकी मंदिर में विधिवत पूजा कर पवित्र मिट्टी को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के लिए रवाना किया गया।

मां जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति की अगुवाई में सीतामढ़ी के पांच प्रमुख मंदिर जानकी मंदिर, पुनौरा मंदिर, हलेश्वरस्थान मंदिर, पंथपाकड़ स्थित सीता मंदिर एवं बगही धाम से मिट्टी इकट्ठा कर जानकी मंदिर में विधिवत पूजन कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंथ श्री नृत्यगोपाल दास जी महाराज और महासचिव चंपत राय जी को सौंपा जाएगा।

सीतामढ़ी से ही हुई थी शिला पूजन की शुरुआत
विशाल कुमार ने बताया कि कोरोना वैश्विक महामारी के कारण कोई सामूहिक कार्यक्रम नहीं होने के बावजूद प्रभु श्रीराम के ससुराल पक्ष के उत्साह में काेई कमी नहीं रहेगी। सभी लाेग अपने घरों से इस ऐेतिहासिक दिन को यादगार बनाने के प्रयास में जुटे हैं। बताया गया कि श्रीराम जन्मभूमि के आंदोलन में सीतामढ़ी से ही शिला पूजन की शुरुआत हुई थी। आंदोलन के दौरान कई शहरवासी कार सेवा में 1990 और 1992 में अयोध्या गए थे। आंदोलन के दौरान ही कई लोग जेल भी गए थे। राम जन्मभूमि के संघर्ष का लंबा इतिहास रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The soil of Sitamarhi, the birthplace of mother Janaki, will be used in the Bhumi Pujan of Shri Ram Janmabhoomi.


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/sitamarhi/news/the-soil-of-sitamarhi-the-birthplace-of-mother-janaki-will-be-used-in-the-bhumi-pujan-of-shri-ram-janmabhoomi-127553075.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/26/85_1595718334.jpg

0 Response to "श्रीराम जन्मभूमि के भूमि पूजन में मां जानकी की जन्मस्थली सीतामढ़ी की मिट्टी का होगा उपयोग"

Post a Comment