पीएमसीएच के 3 और आईजीआईएमएस के 1 डॉक्टर समेत और 43 मेडिकल स्टाफ संक्रमित
पटना जिले में गुरुवार को 306 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में अबतक कोरोना संक्रमितों की संख्या 4728 पर पहुंच गई है। अबतक 2944 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को पटना में 1587 सैंपल की जांच हुई है। पीएमसीएच में 401 सैंपल की जांच में 113 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीएमसीएच के तीन डॉक्टर समेत 20 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए हैं। दो डॉक्टर मेडिसिन व एक हड्डी विभाग के हैं।
माइक्रोबायोलॉजी का एक और स्टाफ संक्रमित हुआहै। पीएमसीएच के कोविड अस्पताल में दो मरीजों की मौत हुई है। इनमें कंकड़बाग की अंजू देवी और रमना रोड के शाहिद शामिल हैं। दोनों गुरुवार को गंभीर हालत में भर्ती हुए थे। पीएमसीएच में जिन इलाकों के पॉजिटिव मिले हैं, उनमें कंकड़बाग, लोहानीपुर, राजीवनगर, मीठापुर, मुसल्हपुरहाट, परसा बाजार, फुलवारीशरीफ, बाजार समिति, सैदपुर, जानीपुर, मोतिहारी, बख्तियारपुर अादि शामिल हैं।
आईजीआईएमएस में 100 सैंपल की जांच हुई जिनमें 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, अन्य कर्मचारी, परिजन और चार मरीज शामिल हैं। सिर्फ चार भर्ती मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना एम्स में 30 मरीज संक्रमित मिले हैं। इनमें पटना के 20 मरीज हैं। बैंक ऑफ इंडिया की नौबतपुर शाखा के शाखा प्रबंधक समेत छह कर्मी की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इसके बाद शाखा को बंद कर दिया गया है। गत सप्ताह एक कैशियर के पॉजिटिव आने के बाद इनका सैंपल लिया गया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह रेफरल अस्पताल नौबतपुर के डाटा ऑपरेटर और बिचली बाजार के एक व्यवसायी की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई है। पुनपुन पीएचसी के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। पीएचसी को दाे दिन के लिए बंद किया गया है।
फतुहा, बाढ़, खुसररूपुर व बिहटा में 71 नए केस
फतुहा, बाढ़, खुसररूपुर व बिहटा में एक साथ 71 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। इनमें फतुहा के दो वार्ड पार्षद समेत 12 की रिपोर्टर पॉजिटिव आई वहीं बाढ़ के एनटीपीसी थाना के 5 पुलिसकर्मी तो खुसरूपुर में 30 और बिहटा में 24 कोरोना संक्रमित हो गए। फतुहा में कुल 150 का सैंपल लिया गया था जिनमें अभी ज्यादातर की रिपोर्ट नहीं आई है। संक्रमितों में दो वार्ड पार्षद के अलावा नगर निकाय के पांच कर्मी, अस्पताल का एक स्वीपर, एक मुहल्ले की दो महिला तथा मृत शिक्षक के परिवार में चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की बात सामने आई है। चिकित्सा प्रभारी डॉ. सुधा शंकर राय ने बताया कि पूरी रिपोर्ट आने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
खुसरूपुर में 53 के सैंपल में 30 लोग पॉजिटिव, इनमें 26 खुसरूपुर बाजार के
मंगलवार को खुसरूपुर के महादेव हाईस्कूल में जिला प्रशासन द्वारा कैंप लगा जिन 58 लोगों के सैंपल कलेक्ट किए गए थे, उनमें 53 के आए रिजल्ट में 30 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। इनमें 26 लोग खुसरूपुर बाजार के हैं, वहीं 1 जगमलबीघा गांव के, 2 बड़ा हसनपुर गांव के तथा 1 छोटी नवादा गांव के हैं। 5 लोगों का रिजल्ट अभी आना बाकी है।
बाढ़ में 5 पुलिसकर्मी और एक बैंककर्मी पॉजिटिव, बैंक बंद
बाढ़ के एनटीपीसी थाने में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वहीं बाढ़ के इलाहाबाद बैंक के एक कर्मी की कोरोना से संक्रमित हो गए। एनटीपीसी के थानाध्यक्ष अमरदीप कुमार ने बताया कि एनटीपीसी में तैनात पांच पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद सभी को आइसोलेशन वार्ड भेज दिया गया। थाना को सेनेटाइज भी कराया जा रहा है।
बिहटा में 41 में मिले 24 पॉजिटिव, लिए गए 79 और लोगों के सैंपल
बिहटा में दो दिन पूर्व लिए गए 41 सैंपल में 24 लोग के पॉजिटिव हो गए। हालांकि देर शाम तक अस्पताल प्रबंधक के पास 15 की लिस्ट ही पहुंची थी। प्रशासन ने नए पॉजिटिव आए लोगों को क्वारेंटाइन व आइसोलेट करने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए है। इधर, गुरुवार को पटना से आई टीम ने रेफरल अस्पताल बिहटा में संदिग्ध व सशंकित कॉन्टैक्ट हिस्ट्री वाले 79 लोगों के सैंपल लिए हैं।
शहर के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच में 148 पॉजिटिव मिले
25 केंद्रों पर जांच में 148 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें आलमगंज, एनजीआरएच व बड़ी पहाड़ी में 5-5, पोस्टल पार्क व होटल पाटलिपुत्र अशोक में 2-2, दाउदपुर बगीचा-1, पूर्वी लोहानीपुर-12, गर्दनीबाग-8, गुलजारबाग-3, झखरी महादेव-5, जयप्रभा-19, कंकड़बाग-11, मारूफगंज-12, रुकनपुरा-17, शास्त्रीनगर-19, सचिवालय-7, पश्चिमी लोहानीपुर-6, चांदपुर बेला-9 मरीज मिले।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/3-of-pmch-and-1-of-igims-including-doctors-and-43-medical-staff-infected-127546048.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/24/89_1595547194.jpg
0 Response to "पीएमसीएच के 3 और आईजीआईएमएस के 1 डॉक्टर समेत और 43 मेडिकल स्टाफ संक्रमित"
Post a Comment