Popular Posts

शहर में खतरे के निशान के पास पहुंची बूढ़ी गंडक, औराई में टूट गया लखनदेई का बांध

शहर में खतरे के निशान के पास पहुंची बूढ़ी गंडक, औराई में टूट गया लखनदेई का बांध

सिकंदरपुर में खतरे के निशान से केवल 32 सेमी नीचे

नेपाल समेत तराई क्षेत्र के सभी जिलों में भारी बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के साथ बागमती नदी के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। बूढ़ी गंडक का जलस्तर शहर के सिकंदरपुर में खतरे के निशान से केवल 32 सेंटीमीटर नीचे रहने से लोगों की परेशानी कुछ अधिक ही बढ़ गई है। अहियापुर थाना परिसर समेत सिकंदरपुर और जीरोमाइल क्षेत्र के विभिन्न मोहल्ले में तेजी से पानी प्रवेश कर रहा है। अपने घरों और सड़कों पर अत्यधिक पानी को देखते हुए लोग तेजी से ऊंचे स्थान की ओर पलायन कर रहे हैं।

झमाझम बारिश के बीच जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। खासकर बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी रहने से शहर के उत्तरी हिस्से के लोग बुरी तरह परेशान हैं। शहर के अखाड़ाघाट, बालूघाट, सिकंदरपुर, जीरोमाइल इलाके के लोगों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है। इसके साथ ही जलस्तर में जारी बढ़ोतरी के कारण लोगों में दहशत का आलम है। बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अभी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर नीचे सिकंदरपुर में 52.18 मीटर पर पहुंच गया है। इसी प्रकार वृद्धि जारी रहने से मंगलवार तक खतरे के निशान को पार कर जाने की संभावना है। वहीं वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 1.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।
उधर, जिले में हुई बारिश के कारण बागमती, लखनदेई, मनुषमारा सहित इसकी सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। औराई क्षेत्र में प्रखंड मुख्यालय के निकट ही लखनदेई का बांध टूट गया, इससे सैकड़ों घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया। भरथुआ पंचायत के अलीनगर, मधुबन सहित कई जगहों पर मनुषमारा एवं लखनदेई का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर चुका है, जबकि धरहरवा पंचायत के रामबाग, हनुमान नगर, अंबेदकर नगर, महावीर स्थान टोला सहित गांवों में काले पानी से लोग त्राहिमाम की स्थिति में हैं।

दूषित पानी को पैदल ही पार कर घर में रहने को मजबूर हैं। बागमती का जलस्तर खतरे के निशान ने उपर है। परियोजना बांध पर बसे सैकड़ों विस्थापित राहत के अभाव में खुले आकाश में रहने को मजबूर हैं, जबकि परियोजना बांध से दक्षिणी इलाके भदई, पितौझिया, बसंत, गोपालपुर, हरपुर, सरहंचिया, डिहजीवर, फतेहपुर सहित इलाकों में गोपालपुर होकर बागमती की पुरानी धारा का पानी बरसात के पानी में मिलकर कहर ढा रहा है। औराई विधायक डा. सुरेन्द्र कुमार ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर जिलाधिकारी को त्राहिमाम संदेश भेजकर सभी 26 पंचायतों को बाढ़ग्रस्त घोषित कर राहत व सहायता का कार्य चलाने का आग्रह किया है।

गंडक व बाया नदी के पानी से साहेबगंज में मची तबाही

साहेबगंज| प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश एवं दियारा इलाके की पंचायतों में गंडक नदी से आई बाढ़ से लोग बेहाल हैं। वहीं, बरसात के पानी से बाया नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बैधनाथपुर झपही देवी के पास छरकी ग्रामीण बांध टूट गया। रूप छपरा पंचायत के बेलकांटी घरहरा गांव में भी बांध टूट गया है, जबकि नगर पंचायत के वार्ड 11 स्थित मकड़ी टोला में शिवजी सहनी के घर के समीप बांध टूटने के कगार पर है। हलीमपुर पंचायत के ईशाछपरा गांव में भी बायां नदी के पानी से परेशानी बढ़ी है। बाया नदी का बांध टूटने की सूचना सीओ राकेश कुमार ने डीएम को रविवार की रात दी। जिसके बाद ड्रेनेज विभाग के एसी, एसडीओ एवं कनीय अभियंता सोमवार को साहेबगंज पहुंचे। एसडीओ ने कहा कि मरम्मत का काम शुरू करवा रहे हैं। उधर, गंडक के जलस्तर में तीन दिन से हो रही कमी से बाढ़ का पानी माधोपुर हजारी, बंगरा निजामत, रूप छपरा, हुस्सेपुर, हुस्सेपुर रत्ती एवं देवसर असली गांव से निकल रहा था, लेकिन माधोपुर हजारी के वार्ड 4, 6, 10 में झोपड़ियों में अब भी पानी घुसा हुआ है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The old Gandak reached the danger mark in the city, the dam of Lakhandei broke in Aurai
The old Gandak reached the danger mark in the city, the dam of Lakhandei broke in Aurai


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/news/the-old-gandak-reached-the-danger-mark-in-the-city-the-dam-of-lakhandei-broke-in-aurai-127535539.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/21/20muzaffarpur-03_1595284700.jpg

0 Response to "शहर में खतरे के निशान के पास पहुंची बूढ़ी गंडक, औराई में टूट गया लखनदेई का बांध"

Post a Comment