कई थानों के मोस्ट वांटेड एवं शराब तस्कर मुकेश सहनी सहित चार अपराधी गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के नवादा-हेमनपुर जाने वाली मुख्य पथ पर अवस्थित एक निजी गोदाम से शनिवार की सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि सुबह उस वक्त सभी नाश्ता कर रहे थे। साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था। घटना स्थल से पुलिस ने एक बिना नंबर की स्काॅर्पियो भी जब्त कर लिया है। धराये बदमाश की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के बसही भिंडी निवासी धर्मदेव सहनी के पुत्र मोस्ट वांटेड मुकेश सहनी,हलई ओपी के लरूआ निवासी दिनेश साह के पुत्र धीरज कुमार साह तथा विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सोठगामा निवासी सुरेश राय के पुत्र मुकेश राय तथा स्थानीय थाना क्षेत्र के हरैल गांव निवासी निलाम्बर सिंह के पुत्र शक्ति सिंह शामिल है। इससे एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार करने वाले टीम में थानाध्यक्ष सुमन कुमार,एसआई आनंद कश्यप एवं अन्य पुलिस बल थे।
कई थानों के आरोपी है मुकेश सहनी
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार मुकेश सहनी शराब एवं हत्या मामले के कई थानों में आरोपी है। जिसकी पुलिस वर्षों से तलाश कर रही थी। इसमें ताजपुर, हलई ओपी, विद्यापतिनगर एवं मोहिउद्दीननगर थाना शामिल है। मुकेश सहनी पर हलई ओपी में शराब की जानकारी देने वाले की हत्या सहित कुल दो कि हत्या एवं आधा दर्जन अन्य मामले दर्ज है। लरूआ में 28 दिसम्बर 2018 को हत्या हुई थी। जबकि अन्य थानों में शराब तस्करी के मामले दर्ज है।
गोदाम में होता था अवैध शराब का कारोबार
नवादा गांव स्थित गोदाम शक्ति सिंह सर्फ बनाने के नाम पर किराए पर लिए हुए था। यहां सर्फ के आर में शराब का बड़े पैमाने पर कारोबार किया जाता था। पुलिस को पूर्व से ही सूचना थी कि उसमें शराब का कारोबार होता है। इसको लेकर पुलिस ने कई बार निशाना साधा था। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी। शनिवार को भी शराब की बड़ी खेप आने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। इसी को लेकर छापेमारी की गई थी। इस मामले में पुलिस शक्ति सिंह से सख्ती से पूछताछ कर रही है। शराब के कारोबार में तस्कर बिना नंबर वाली गाड़ी का प्रयोग हमेशा करता था। जब्त स्काॅर्पियो भी बिना नंबर की पुलिस ने पकड़ी थी। इसका चेचिस नंबर से रिकार्ड खंगालने के बाद मुकेश सहनी के पत्नी अंशु देवी के नाम से निकला। इसका नंबर बीआर-01 पीके-0488 बताया जाता है। बरामद स्काॅर्पियो की आधिकारिक जांच पड़ताल की जा रही है।
इससे पहले कई बार पुलिस को चकमा देकर भाग गया था मुकेश
एसडीपीओ ने बताया कि मुकेश सहनी कई बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। इसमें एक कांड मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र का भी है। यहां एक वर्ष पूर्व कल्याणपुर बस्ती पुरब के मुखिया मों निजाम के यहां ठहरे होने की सूचना पर पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी की थी, जिसमें भी मुकेश सहनी छत से कूदकर नदी पार कर भागने में सफल हो गया था। एसडीपीओ विजय कुमार ने बताया कि बदमाश मुकेश सहनी कई थानों के मोस्ट वांटेड है। जिसकी तलाश पुलिस वर्षों से कर रही थी। वहीं सभी बदमाश शराब का बड़े पैमाने पर तस्कर है। इन पर कई थाना में मामले दर्ज है। इसमें दो हत्या,शराब तस्करी सहित कई मामले है। गिरफ्तार धीरज कुमार साह मुख्य अभियुक्त मुकेश सहनीका चालक है तथा नंबर वन का शुटर है। इसने लरूआ में शराब कारोबार की सूचना देने वाले की हत्या कर दिया था। मुकेश सहनी का पटना में कई अपार्टमेंट है। जिसका रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसकी गिरफ्तारी से कई मामले से पर्दा हटेगा,जिसके लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस गैंग में कई अन्य लोग भी शामिल है,जिसकी पुलिस से तलाश करने में जुटी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/samastipur/news/four-criminals-arrested-including-most-wanted-and-alcohol-smuggler-mukesh-sahni-of-many-police-stations-127501940.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/11/11samstipur-07_1594488439.jpg
0 Response to "कई थानों के मोस्ट वांटेड एवं शराब तस्कर मुकेश सहनी सहित चार अपराधी गिरफ्तार"
Post a Comment