Popular Posts

16 पुलिस अधिकारियों का एसएसपी ने किया ट्रांसफर, 3 ओपी अध्यक्ष बदले

16 पुलिस अधिकारियों का एसएसपी ने किया ट्रांसफर, 3 ओपी अध्यक्ष बदले

विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच मिथिला रेंज के तीनों जिलों दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिला के थाना, ओपी अध्यक्ष सहित कई पुलिस इंस्पेक्टर बदल दिए जाएंगे। वैसे सब इंस्पेक्टर जो तीन साल से एक ही थाना और अनुमंडल में हैं, उन्हें दूसरे अनुमंडल व विधानसभा क्षेत्र में भेजा जाना है। आईजी अजिताभ कुमार ने 6 जुलाई तक रिपोर्ट मांगा है, उसके बाद वह 7 जुलाई तक निर्णय लेकर पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज देंगे। इसके तहत दरभंगा जिला के एसएसपी बाबू राम ने यह आदेश को लेकर कार्रवाई रविवार की शाम शुरु कर दी है। इसके साथ ही जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए एसएसपी बाबू राम ने नगर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा सहित 16 पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया। नगर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा को एसपी कार्यालय के टेक्निकल सेल का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, फैसला ओपी इंचार्ज नमो नारायण राय को बड़गांव ओपी, बड़गांव ओपी अध्यक्ष रामा शंकर पासवान को भालपट्टी ओपी अध्यक्ष बनाया गया है। नेहरा ओपी इंचार्ज मनोज कुमार शर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है। लालजी उरांव को बहेड़ी से नगर थाना में जेएसआई, योगेन्द्र माझी को नगर थाना से बहेड़ा थाना, एएसआई अशोक कुमार सिंह को कोतवाली ओपी से बहेड़ी थाना, एसआई लक्ष्मी नारायण झा को लहेरियासराय थाना से सदर थाना, एएसआई खजांची यादव को बेंता ओपी से कुशेश्वरस्थान, एएसआई मृत्युंजय कुमार पांडेय को कुशेश्वरस्थान से बेंता ओपी, राजनाथ सिंह को विश्वविद्यालय से नेहरा ओपी, अरुण कुमार दुबे को रैयाम थाना से नेहरा ओपी, नवल किशोर सिंह बेंता ओपी से वाजिदपुर ओपी, सुदर्शन सिंह को बाजितपुर ओपी से बेंता ओपी, बृज बिहारी राय को सिमरी से बिरौल व सुशील कुमार को नेहरा ओपी रैयाम थाना भेजा गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/darbhanga/news/ssp-transfers-16-police-officers-3-op-president-changed-127482525.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/

0 Response to "16 पुलिस अधिकारियों का एसएसपी ने किया ट्रांसफर, 3 ओपी अध्यक्ष बदले"

Post a Comment