पुलिस ने सिविल ड्रेस में घात लगाकर आरोपी को पकड़ा
05 July, 2020
Comment
शनिवार को देर शाम सुपौल पोस्ट ऑफिस के पास सिविल ड्रेस में घात लगाए बैठी पुलिस ने कार से निकलते से निकलते ही सांप्रदायिक तनाव से संबंधित एक मामले के आरोपी मो. दानिश को गिरफ्तार कर लिया। सहायक थानाध्यक्ष किशोर कुणाल झा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस लगी है। मालूम हो कि 18 मई को बलिया गांव में दो पक्षों के तनाव को सांप्रदायिक रंग देते देख आईजी और एसएसपी ने संज्ञान लेते हुए घटना का जायजा लिया था और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इस मामले में सीओ राजेश ने दोनों पक्षों से 9 लोग सहित सवा सौ अज्ञात के खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया था। वहीं सुमन आचार्य ने 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://www.bhaskar.com/local/bihar/muzaffarpur/biraul/news/police-caught-the-accused-by-ambush-in-civil-dress-127482521.html
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/07/06/
0 Response to "पुलिस ने सिविल ड्रेस में घात लगाकर आरोपी को पकड़ा"
Post a Comment